ePaper

द्रौपदी बन दीपिका पादुकोण नये सिरे से कहेंगी महाभारत की कहानी

Updated at : 25 Oct 2019 5:13 PM (IST)
विज्ञापन
द्रौपदी बन दीपिका पादुकोण नये सिरे से कहेंगी महाभारत की कहानी

मुंबई : दीपिका पादुकोण पौराणिक ग्रन्थ ‘महाभारत’ के महिला किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती अपनी एक आगामी फिल्म में द्रौपदी की भूमिका निभाएंगी. हालांकि फिल्म का नाम सामने नहीं अभी आया है. हाल ही में ‘छपाक’ से फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रखने वाली दीपिका, मधु मंतेना के साथ इस फिल्म का निर्माण करेंगी. दीपिका […]

विज्ञापन

मुंबई : दीपिका पादुकोण पौराणिक ग्रन्थ ‘महाभारत’ के महिला किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती अपनी एक आगामी फिल्म में द्रौपदी की भूमिका निभाएंगी. हालांकि फिल्म का नाम सामने नहीं अभी आया है. हाल ही में ‘छपाक’ से फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रखने वाली दीपिका, मधु मंतेना के साथ इस फिल्म का निर्माण करेंगी.

दीपिका ने एक बयान में कहा, मैं द्रौपदी की भूमिका निभाने को लेकर बेहद रोमांचित और सम्मानित महसूस कर रही हूं. मुझे लगता है कि जीवन में एक बार ही ऐसी भूमिका मिलती है. महाभारत अपनी पौराणिक कथाओं और सांस्कृतिक प्रभाव के लिए लोकप्रिय है, इससे कई सबक मिलते हैं, लेकिन ये ज्यादातर पुरुष किरदारों से हैं.

उन्होंने कहा, इसे नये दृष्टिकोण के साथ बताना न केवल दिलचस्प होगा, बल्कि बहुत महत्वपूर्ण भी होगा. हालांकि फिल्म के लिए कलाकारों का चयन अभी नहीं किया गया है. इसके अलावा, निर्देशकों की तलाश भी जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola