ePaper

‘इंपीरियल कॉलेज लंदन'' पहुंचीं विद्या बालन, शकुंतला देवी ने यहीं बनाया था गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

Updated at : 07 Oct 2019 3:20 PM (IST)
विज्ञापन
‘इंपीरियल कॉलेज लंदन'' पहुंचीं विद्या बालन, शकुंतला देवी ने यहीं बनाया था गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

मुंबईः अपनी आने वाली फिल्म में ‘मानव कम्प्यूटर’ के नाम से प्रसिद्ध शकुंताला देवी का किरदार निभाने वाली विद्या बालन ने ‘इंपीरियल कॉलेज लंदन’ का दौरा किया. शकुंतला देवी ने यहीं ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’ बनाया था. प्रतिष्ठित संस्थान ने छात्रों के साथ बातचीत के लिए अभिनेत्री को यहां आमंत्रित किया था. विद्या ने एक बयान […]

विज्ञापन

मुंबईः अपनी आने वाली फिल्म में ‘मानव कम्प्यूटर’ के नाम से प्रसिद्ध शकुंताला देवी का किरदार निभाने वाली विद्या बालन ने ‘इंपीरियल कॉलेज लंदन’ का दौरा किया. शकुंतला देवी ने यहीं ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’ बनाया था. प्रतिष्ठित संस्थान ने छात्रों के साथ बातचीत के लिए अभिनेत्री को यहां आमंत्रित किया था.

विद्या ने एक बयान में कहा, इंपीरियल कॉलेज लंदन शकुन्तला देवी की जिंदगी का एक अभिन्न हिस्सा है, जहां उन्होंने ‘गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ हासिल किया था. इस संस्थान में आने का मौका मिलना मेरे लिए सम्मान की बात है.

शकुन्तला देवी ने 18 जून 1980 को, ‘इंपीरियल कॉलेज लंदन’ के कंप्यूटर विभाग द्वारा बिना किसी क्रम के चुने गए 13 अंकों वाली 2 संख्याओं का गुणनफल 26 सेकंड में निकाल ‘गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में अपना नाम दर्ज कराया था.

अनु मेनन के निर्देशन में बन रही ‘शकुन्तला देवी’ का निर्माण ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्कस प्रोड्रक्शन’ और विक्रम मल्होत्रा मिलकर कर रहे हैं. फिल्म में सान्या मल्होत्रा भी नजर आएंगी. फिल्म 2020 गर्मियों में रिलीज होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola