सांसद बनने के बाद नुसरत जहां ने साइन की पहली फिल्म

बंगाली अभिनेत्री और TMC सांसद नुसरत जहां शादी के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. सांसद बनने के बाद अब अभिनेत्री ने पहली फिल्म साइन कर ली है. नुसरत ही इस नयी बांग्ला फिल्म के रिलीज होने में अभी वक्त है लेकिन उनके फैंस इस फिल्म को लेकर खासा उत्साहित हैं. इस […]
बंगाली अभिनेत्री और TMC सांसद नुसरत जहां शादी के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. सांसद बनने के बाद अब अभिनेत्री ने पहली फिल्म साइन कर ली है. नुसरत ही इस नयी बांग्ला फिल्म के रिलीज होने में अभी वक्त है लेकिन उनके फैंस इस फिल्म को लेकर खासा उत्साहित हैं. इस नयी फिल्म की जानकारी नुसरत जहां ने खुद सोशल मीडिया पर दी है. उन्होंने टीजर पोस्टर शेयर किया है. सांसद बनने और शादी करने के बाद नुसरत जहां ने पहली बार रुपहले पर्दे पर नजर आयेगी.
Stay Tuned!!! #Asur #FirstLookPoster #ThisWinter #ComingSoon@jeet30 @itsmeabir @Pavelistan @JeetzFilmworks @amitjumrani @gopalmadnani pic.twitter.com/OhBVD7dgB9
— Nussrat Jahan (@nusratchirps) September 1, 2019
फिल्म में नुसरत जहां के अलावा अबीर चटर्जी और जीत को साइन किया गया है. फिल्म के निर्देशक पावेल ने रविवार को बताया कि फिल्म असुर की कहानी तीन दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है.
पावेल से जब यह पूछा गया कि बतौर नुसरत जहां का व्यस्त कार्यक्रम होने से उन्हें परेशानी आ सकती है तो उन्होंने कहा कि नुसरत जहां प्रोफेशनल और जिम्मेदार है. उन्होंने कहा कि वह जीत और अबीर के सामने बहुत अच्छी तरह से अपना किरदार निभायेंगी.
बता दें कि, नुसरत जहां ने 19 जून को निखिल जैन से तुर्की में शादी की थी. दोनों की शादी की खबरें मीडिया में छाई हुई थीं. दोनों ने कुछ समय तक एकदूसरे को डेट करने के बाद शादी करने का फैसला किया. दोनों की मुलाकात साल 2018 में दुर्गा पूजा के समय हुई थी. बता दें कि नुसरत जहां जानीमानी बंगाली एक्ट्रेस हैं, वहीं निखिल जैन कोलकाता के एक बिजनेसमैन हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










