#Article370 पर Bollywood का Reaction: आज सही मायने में भारत ”एक” हुआ है

Updated:
विज्ञापन
#Article370 पर Bollywood का Reaction: आज सही मायने में भारत ”एक” हुआ है

मुंबई : बॉलीवुड सितारों परेश रावल, गुल पनाग और अनुपम खेर ने सोमवार को जम्मू कश्मीर से संबंधित अनुच्छेद 370 के निरसन पर केंद्र को बधाई दी है. गृहमंत्री अमित शाह ने अनुच्छेद 370 पर संकल्प पत्र पेश किया और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू एवं कश्मीर और लद्दाख में बांटने का एक […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड सितारों परेश रावल, गुल पनाग और अनुपम खेर ने सोमवार को जम्मू कश्मीर से संबंधित अनुच्छेद 370 के निरसन पर केंद्र को बधाई दी है.

गृहमंत्री अमित शाह ने अनुच्छेद 370 पर संकल्प पत्र पेश किया और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू एवं कश्मीर और लद्दाख में बांटने का एक अलग विधेयक पेश किया.

इस खबर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूर्व भाजपा सांसद रावल ने कहा कि देश आज वास्तविक मायनों में एक हुआ है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, आज हमारी मातृभूमि की पूर्ण और वास्तविक स्वतंत्रता है. आज सही अर्थों में ‘इंडिया’ अब ‘एक’ हुआ है.

अभिनेत्री गुल पनाग ने इस फैसले की सराहना करते हुए इसे महत्वपूर्ण हिम्मती कदम बताया. वरिष्ठ अभिनेता अनुपम खेर ने कहा कि कश्मीर का समाधान शुरू हो गया है.

उन्होंने इसे ‘ऐतिहासिक दिन’ बताते हुए कहा कि यह मुद्दा बहुत दिनों से लंबित था. जम्मू में पैदा हुए अभिनेता मोहित रैना ने कहा कि इस कदम से लोगों के लिए न केवल शिक्षा,बल्कि रोजगार में भी इजाफा होगा.

अदाकारा रवीना टंडन ने कहा कि वह कश्मीर और कश्मीरियों के लिए ‘शांतिपूर्ण विकास’ की कामना करती हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola