जल्द आ रहा है ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 11वां संस्करण, अमिताभ बच्चन ने शुरू की शूटिंग

मुंबई : मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने लोकप्रिय रियलिटी गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 11वें संस्करण की शूटिंग शुरू कर दी है. बच्चन (76) ने शनिवार को टि्वटर पर इस खबर को साझा किया. अभिनेता ने सेट से ली गयी कुछ तस्वीरों के साथ ट्वीट किया, ‘यह शुरू हो गया है… एक और ‘केबीसी’… शुरू […]
मुंबई : मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने लोकप्रिय रियलिटी गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 11वें संस्करण की शूटिंग शुरू कर दी है. बच्चन (76) ने शनिवार को टि्वटर पर इस खबर को साझा किया. अभिनेता ने सेट से ली गयी कुछ तस्वीरों के साथ ट्वीट किया, ‘यह शुरू हो गया है… एक और ‘केबीसी’… शुरू होने के 19 साल बाद… 11 संस्करण… और सभी दर्शकों का प्यार.’
T 3248 -" It is only when the mind is free from the old that it meets everything anew, and in that there is joy" ~ Ef H
बीती हुई पुरानी बातों से जब हमें मुक्ति मिलती है , तभी जाकर एक नवल दृष्टिकोण से परिचय होता है ; और उसमें ख़ुशी मिलती है ।
~ अब pic.twitter.com/YdZPLgCbdK— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) August 4, 2019
बिग बी ने वर्ष 2000 से शुरू हुए इस शो को याद करते हुए अपने ब्लॉग पर लिखा, ‘और टेक रिहर्सल जीवंत हो जाते हैं और इस वर्ष के लिए पहला एपिसोड और अनिश्चितताओं के लिए आशंकाएं… लेकिन अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करेंगे… ब्रिटेन के कार्यक्रम ‘हू वांट्स टू बी एक मिलेनियर’ पर आधारित केबीसी का प्रसारण इस माह से शुरू होने की संभावना है.
T 3247 – It has begun .. another KBC .. 19 years since it started .. 11 seasons .. and the love of all the viewers ..🙏🙏 pic.twitter.com/KEApOuv07T
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) August 3, 2019
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




