सलमान खान ने कपिल शर्मा को दी यह काम की सलाह, अगर मान जाएं तो...

Updated at : 29 Jul 2019 10:27 PM (IST)
विज्ञापन
सलमान खान ने कपिल शर्मा को दी यह काम की सलाह, अगर मान जाएं तो...

बॉलीवुड के ‘दबंग’ एक्टर ने कपिल शर्मा को बुरे दिनों से निकाल कर उनका ‘द कपिल शर्मा शो’ पुनर्जीवित किया है. आज यह शो एक बार फिर से टीवी टीआरपी के चार्ट पर चढ़ चुका है. सोनी टीवी पर आनेवाले इस शो के प्रोड्यूसर सलमान ने स्टार कॉमेडियन कपिल शर्मा को मश्वरा दिया है कि […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के ‘दबंग’ एक्टर ने कपिल शर्मा को बुरे दिनों से निकाल कर उनका ‘द कपिल शर्मा शो’ पुनर्जीवित किया है. आज यह शो एक बार फिर से टीवी टीआरपी के चार्ट पर चढ़ चुका है.

सोनी टीवी पर आनेवाले इस शो के प्रोड्यूसर सलमान ने स्टार कॉमेडियन कपिल शर्मा को मश्वरा दिया है कि वह अब किसी तरह के विवाद में नहीं पड़ें.

बताते चलें कि सुनील ग्रोवर के साथ हुए विवाद के बाद कपिल शर्मा का करियर ग्राफ लगातार नीचे गिर रहा था. ऐसे में सुपरस्टार सलमान खान ने उनका हाथ थामा और नैय्या पार लगायी.

सलमान खान ने न सिर्फ कपिल शर्मा का शो हिट कराया, बल्कि सुनील ग्रोवर भी उनकी फिल्म ‘भारत’ में काम करके पहले से ज्यादा पॉपुलर हो गए.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो शो बढ़ियाचल रहा है. इसे अच्छी टीआरपी मिल रही है. सलमान ने कपिल शर्मा को साफ कहा है कि अब पहले जैसी कोई बेवकूफी न दोहराएं. लाजिमी है कि कपिल भी सलमान खान जैसा प्रोड्यूसर नहीं खोना चाहेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola