Dear Comrade: साउथ की मूवी का हिंदी रीमेक बनाएंगे करण जौहर, लेकिन हीरो कौन होगा?

मुम्बई : फिल्मकार करण जौहर ने शुक्रवार को ‘डियर कॉमरेड’ को लेकर लगाई जा रही तमाम अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि विजय देवरकोंडा की इस फिल्म के हिंदी रीमेक के लिए किसी अभिनेता से सम्पर्क नहीं किया है. जौहर ने निर्देशक भारत कैमा की इस तेलुगू फिल्म के अधिकार खरीदे हैं. फिल्म 26 […]
मुम्बई : फिल्मकार करण जौहर ने शुक्रवार को ‘डियर कॉमरेड’ को लेकर लगाई जा रही तमाम अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि विजय देवरकोंडा की इस फिल्म के हिंदी रीमेक के लिए किसी अभिनेता से सम्पर्क नहीं किया है.
जौहर ने निर्देशक भारत कैमा की इस तेलुगू फिल्म के अधिकार खरीदे हैं. फिल्म 26 जुलाई को ही बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है. जौहर ने मंगलवार को फिल्म का हिंदी रीमेक बनाने की घोषणा की थी.
फिल्मकार ने गुरुवार को ट्वीट किया, ‘डियर कॉमरेड’ की टीम को शुभकामनाएं. इस बात को भी स्पष्ट करना चाहूंगा कि फिल्म के लिए अभी तक किसी अभिनेता से सम्पर्क नहीं किया गया है. इस प्यारी फिल्म की तैयारियां अभी जारी हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि वह ‘डियर कॉमरेड’ को लेकर काफी उत्साहित हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




