ePaper

Rape केस में आदित्य पंचोली को राहत, तीन अगस्त तक मिली गिरफ्तारी से छूट

Updated at : 19 Jul 2019 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
Rape केस में आदित्य पंचोली को राहत, तीन अगस्त तक मिली गिरफ्तारी से छूट

मुंबई : मुंबई की एक सत्र अदालत ने एक बॉलीवुड अभिनेत्री द्वारा दायर बलात्कार के एक मामले में अभिनेता आदित्य पंचोली की गिरफ्तारी से छूट को शुक्रवार को तीन अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया. उपनगरीय वर्सोवा पुलिस ने 28 जून को पंचोली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी जिसके बाद उन्होंने अदालत का रुख […]

विज्ञापन

मुंबई : मुंबई की एक सत्र अदालत ने एक बॉलीवुड अभिनेत्री द्वारा दायर बलात्कार के एक मामले में अभिनेता आदित्य पंचोली की गिरफ्तारी से छूट को शुक्रवार को तीन अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया.

उपनगरीय वर्सोवा पुलिस ने 28 जून को पंचोली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी जिसके बाद उन्होंने अदालत का रुख किया था. अभिनेता को 19 जुलाई तक गिरफ्तारी से छूट दी गई थी.

पंचोली के वकील प्रशांत पाटिल ने कहा, अदालत ने शुक्रवार को याचिका पर सुनवाई तीन अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी. तब तक पंचोली की गिरफ्तारी से छूट जारी रहेगी.

पंचोली (54) के खिलाफ बलात्कार समेत भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. अभिनेत्री का आरोप है कि पंचोली ने 2004-2006 के बीच उन्हें कई जगहों पर रखा और जबरदस्ती संबंध बनाने की कोशिश की. पंचोली का दावा है कि उन्हें झूठे मामले में फंसाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola