ePaper

''नारी तू नारायणी'' को देश समझेगा तब रूकेगी महिलाओं के खिलाफ हिंसा : हेमा मालिनी

Updated at : 05 Jul 2019 2:48 PM (IST)
विज्ञापन
''नारी तू नारायणी'' को देश समझेगा तब रूकेगी महिलाओं के खिलाफ हिंसा : हेमा मालिनी

नयी दिल्ली: देश की पहली महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी कार्यकाल का पहला बजट पेश कर दिया. उनके बजट भाषण पर मथुरा से बीजेपी सांसद और फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. हेमा ने बजट को लेकर कहा, ये देखना सुखद और गौरवान्वित करने वाला है कि एक महिला ने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: देश की पहली महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी कार्यकाल का पहला बजट पेश कर दिया. उनके बजट भाषण पर मथुरा से बीजेपी सांसद और फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. हेमा ने बजट को लेकर कहा, ये देखना सुखद और गौरवान्वित करने वाला है कि एक महिला ने बजट पेश किया. उन्होंने कहा कि, निर्मला सीतारमण का बजट भाषण बेहद खास रहा. उन्होंने कहा कि, इस बजट में खासतौर पर महिलाओं, ग्रामीण इलाकों और गरीबों के लिए काफी कुछ है.

नारी से नारायणी को समझे पूरा देश
बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री के नारी से नारायणी वाले बयान पर हेमा मालिनी ने कहा कि पूरे देश को ये समझने की जरूरत है कि नारी, नारायणी है. उन्होंने कहा कि, अगर सबलोग ये समझ जाएं तो महिलाओं के खिलाफ होने वाला अत्याचार और हिंसा रूक जाएगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola