यूट्यूब पर टॉप ट्रेंड कर रहा एल्विस का एवरी स्कूल स्टोरी

-यूथ अपनी पसंद के वीडियो बना रहे हैं और शेयर कर रहे हैं-कुछ घंटों में मिल चुके हैं दो मिलियन से अधिक व्यूरांची : आज के युवा ऑनलाइन वीडियो को लेकर जबरदस्त क्रेजी दिख रहे हैं. डाटा प्लान सस्ते होने के कारण सबको ऑनलाइन वीडियो देखने की लत सी लग गयी है. यूट्यूब चैनल पर […]
-यूथ अपनी पसंद के वीडियो बना रहे हैं और शेयर कर रहे हैं
-कुछ ��ंटों में मिल चुके हैं दो मिलियन से अधिक व्यू
रांची : आज के युवा ऑनलाइन वीडियो को लेकर जबरदस्त क्रेजी दिख रहे हैं. डाटा प्लान सस्ते होने के कारण सबको ऑनलाइन वीडियो देखने की लत सी लग गयी है. यूट्यूब चैनल पर रोजाना न जाने कितने वीडियो अपलोड किये जा रहे हैं. यूथ अपनी पसंद के वीडियो बना रहे हैं और शेयर कर रहे हैं. अपना शौक पूरा कर रहे हैं. इससे उनकी पॉपुलरिटी, तो बढ़ ही रही है साथ ही कमाई भी हो रही है.
यूट्यूबर के लिए यह काफी मायने रखता है कि उसका वीडियो ट्रेंडिंग वीडियो में शामिल हो जाये. कुछ ऐसा ही धमाल मचा रहे हैं अपनी देसी हरियाणी एसेंट के लिए काफी लोकप्रिय हो चुके एल्विस यादव. उनका वीडियो पिछले कुछ घंटों से यूट्यूब पर टॉप ट्रेंड कर रहा है.
एल्विस के वीडियो एवरी स्कूल स्टोरी को अभी तक दो मिलियन से अधिक व्यू मिल चुके हैं. इसकी व्यू लगातार बढ़ती जा रही है. इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है. इसमें स्टूडेंट्स लाइफ की मस्ती को खाटी देसी अंदाज में दिखाया गया है. ऐसी कहानी अधिकतर स्कूलों में होती है. यदि आप स्कूल लाइफ को जी रहे हैं या जी चुके हैं, तो ऐसी कहानी से जरूर रूबरू हुए होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










