ePaper

Interview: लड़की को खास तरीके से देखता और प्यार जताता है Kabir Singh

Updated at : 21 Jun 2019 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
Interview: लड़की को खास तरीके से देखता और प्यार जताता है Kabir Singh

मुंबई : अपनी सुपरहिट तेलुगु फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ की हिंदी में रीमेक ‘कबीर सिंह’ बनाने वाले निर्देशक संदीप रेड्डी वंगा एक ‘असामान्य प्रेम कहानी’ बनाना चाहते थे, जिसमें मुख्य किरदार के पास लड़की को देखने और अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का एक ‘विशिष्ट तरीका’ हो. ‘कबीर सिंह’ इस कहानी पर आधारित तीसरी फिल्म है. […]

विज्ञापन

मुंबई : अपनी सुपरहिट तेलुगु फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ की हिंदी में रीमेक ‘कबीर सिंह’ बनाने वाले निर्देशक संदीप रेड्डी वंगा एक ‘असामान्य प्रेम कहानी’ बनाना चाहते थे, जिसमें मुख्य किरदार के पास लड़की को देखने और अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का एक ‘विशिष्ट तरीका’ हो.

‘कबीर सिंह’ इस कहानी पर आधारित तीसरी फिल्म है. इस पर तमिल में ‘आदित्य वर्मा’ नाम से भी फिल्म बनी है. फिल्म में कबीर सिंह की भूमिका शाहिद कपूर ने निभायी है.

इसके सभी तीन संस्करणों में गुस्सैल युवा प्रेमी को केंद्रीय चरित्र के रूप में चित्रित किया है, जो एक मेडिकल कॉलेज का छात्र होता है, जो दिल टूटने के बाद नशेड़ी बन जाता है और आत्म-विनाश के रास्ते पर चल देता है.

वंगा ने एक साक्षात्कार में बताया, यदि आप इसे लड़का-लड़की के मिलन जैसी कहानी के तौर पर बनाते, तो यह साधारण बनकर रह जाती. कहानी को असाधारण बनाना चाहता था.

यह एक ऐसे चरित्र के बारे में है, जिसके पास लड़की को देखने का एक विशिष्ट तरीका है, लड़की के लिए अपनी भावनाओं और प्यार को व्यक्त करने का एक विशिष्ट तरीका है.

उन्होंने कहा, यह फिल्म इस बारे में है कि प्यार के कारण अचानक उसका जीवन कैसे बदल जाता है. प्यार चीजों को बदल देता है. मैंने कहानी, चरित्र को यथासंभव वास्तविक और सरल बनाने की कोशिश की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola