शाहरुख खान ने अपने फैन्स को कहा- ईद मुबारक

मुंबई : अभिनेता शाहरुख खान ने हर साल की तरह इस बार भी ईद के मौके पर अपनी बालकनी से सैकड़ों प्रशंसकों को मुबारकबाद दी. साथ ही, इस बार अमेरिकी चैट शो प्रस्तोता डेविड लेटरमैन उनके विशेष अतिथि थे. लेटरमैन (72) ने भी शाहरुख के प्रशंसकों का अभिवादन किया. शाहरुख नेटफ्लिक्स के लिए लेटरमैन के […]
मुंबई : अभिनेता शाहरुख खान ने हर साल की तरह इस बार भी ईद के मौके पर अपनी बालकनी से सैकड़ों प्रशंसकों को मुबारकबाद दी. साथ ही, इस बार अमेरिकी चैट शो प्रस्तोता डेविड लेटरमैन उनके विशेष अतिथि थे.
लेटरमैन (72) ने भी शाहरुख के प्रशंसकों का अभिवादन किया. शाहरुख नेटफ्लिक्स के लिए लेटरमैन के साथ एक कार्यक्रम में दिखने वाले हैं.
सफेद रंग की ‘पठानी’ पहने शाहरुख ने अपने प्रशंसकों के नाम एक वीडियो में कहा, मेरे साथ ईद मनाने के लिए आप सभी का शुक्रिया… अल्लाह आप सब को स्वस्थ और खुश रखे. ईद मुबारक हो. इस दौरान शाहरुख के सबसे छोटे बेटे अबराम भी उनके साथ थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




