इंतजार खत्म,आज से युद्ध दिखेगा सोनी टीवी पर

मुंबई:महानायक अमिताभ बच्चन अपने नये सीरियल युद्ध के साथ आज सोनी टीवी पर नजर आने वाले हैं. इसका इंतजार उनके फैंस को कई दिनों से है. इसके प्रमोशन के सिलसिले में उन्होंने कई शहरों का भ्रमण भी किया है. अपने इस सीरियल को लेकर खुद अमिताभ भी काफी उत्साहित हैं. उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से […]
मुंबई:महानायक अमिताभ बच्चन अपने नये सीरियल युद्ध के साथ आज सोनी टीवी पर नजर आने वाले हैं. इसका इंतजार उनके फैंस को कई दिनों से है. इसके प्रमोशन के सिलसिले में उन्होंने कई शहरों का भ्रमण भी किया है.
अपने इस सीरियल को लेकर खुद अमिताभ भी काफी उत्साहित हैं. उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से भी युद्ध का काफी प्रचार किया है. बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री सारिका ने भी युद्ध में काम किया है. उन्होंने अमिताभ बच्चन के कारण ही ‘युद्ध’ में काम करना स्वीकार किया.
सारिका सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले सीरियल युद्ध में अमिताभ बच्चन की पत्नी का किरदार निभाती नजर आयेंगी. सारिका ने युद्ध से छोटे पर्दे का रुख करने संबंधी एक सवाल के जवाब में कहा कि मैंने अमिताभ बच्चन की वजह से यह सीरियल किया है. अमिताभ के काम को देखकर आप इस बात से आश्वस्त हैं कि वह जो भी करेंगे बेहतरीन होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










