ePaper

PM मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बने, तो देश छोड़ देंगी शबाना आजमी?

Updated at : 11 May 2019 5:51 PM (IST)
विज्ञापन
PM मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बने, तो देश छोड़ देंगी शबाना आजमी?

मुम्बई : अदाकारा शबाना आजमी ने अपने बारे में झूठी खबर फैलाये जाने को लेकर ‘फेक न्यूज ब्रिगेड’ की आलोचना करते हुए शनिवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी के फिर से प्रधानमंत्री बनने पर उनके देश छोड़ने की खबरें फर्जी हैं. अदाकारा ने ट्विटर पर कहा कि यह ‘पूरी तरह से मनगढ़ंत’ खबर है. आजमी […]

विज्ञापन

मुम्बई : अदाकारा शबाना आजमी ने अपने बारे में झूठी खबर फैलाये जाने को लेकर ‘फेक न्यूज ब्रिगेड’ की आलोचना करते हुए शनिवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी के फिर से प्रधानमंत्री बनने पर उनके देश छोड़ने की खबरें फर्जी हैं.

अदाकारा ने ट्विटर पर कहा कि यह ‘पूरी तरह से मनगढ़ंत’ खबर है. आजमी ने कहा, मैंने ऐसा कभी नहीं कहा और देश छोड़ने का मेरा कोई इरादा नहीं है. इसी जगह मेरा जन्म हुआ और यहीं पर मेरी मृत्यु होगी.

उन्होंने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, फेक न्यूज ब्रिगेड की हालत बहुत ही दयनीय है और चूंकि वे मुद्दों के बारे में बात नहीं कर सकते, इसलिए वे बार-बार झूठ फैलाते हैं ताकि लोग उन्हें सच मान लें.

आजमी (68) ने कहा कि उनके पिता कैफी आजमी ने उन्हें सिखाया था कि अपने विरोधियों से कभी भी शत्रुओं की तरह व्यवहार न करें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola