ePaper

हादसा: टीवी एक्‍टर की बेटी ने खेलते-खेलते निगल लिया खिलौना, 2 वर्षीया मासूम की मौत

Updated at : 10 May 2019 8:09 AM (IST)
विज्ञापन
हादसा: टीवी एक्‍टर की बेटी ने खेलते-खेलते निगल लिया खिलौना, 2 वर्षीया मासूम की मौत

टीवी सीरीयल ‘प्‍यार के पापड़’ में नंदू गुप्‍ता का किरदार निभा रहे अभिनेता प्रतीश वोरा एक बहुत बड़ी दुखद घटना घट गई है. बताया जा रहा है कि बुधवार (7 मई) रात उनकी बेटी राजकोट (गुजरात) स्थित अपने घर में किसी खिलौने से खेल रही थी. इसी दौरान 2 वर्षीया बेटीने खिलौने का एक टुकड़ा […]

विज्ञापन

टीवी सीरीयल ‘प्‍यार के पापड़’ में नंदू गुप्‍ता का किरदार निभा रहे अभिनेता प्रतीश वोरा एक बहुत बड़ी दुखद घटना घट गई है. बताया जा रहा है कि बुधवार (7 मई) रात उनकी बेटी राजकोट (गुजरात) स्थित अपने घर में किसी खिलौने से खेल रही थी. इसी दौरान 2 वर्षीया बेटीने खिलौने का एक टुकड़ा निगल लिया. इस टुकड़े को निकालने में वे नाकाम रहीं और उसकी मौत हो गई. गुरुवार को प्रतीश शो की शूटिंग करनेवाले थे. जैसे ही उन्‍हें यह दुखद खबर मिली वे तुरंत राजकोट के लिए रवाना हो गये.

टेलीचक्‍कर से बातचीत में प्रतीश वोरा ने बताया,’ यह कल रात (बुधवार) का हादसा है. जब बच्‍ची खिलौने से खेल रही थी, तभी उसने एक टुकड़ा निगल लिया. प्‍लीज उसके लिए अपन प्रार्थनाएं भेजें.’ इस खबर के बाद पूरी इंडस्‍ट्री में शोक ही लहर दौड़ गई है.

दैनिक भास्‍कर ने सूत्र ने हवाले से लिखा,’ बच्‍ची खिलौने से खेल रही थी और उसने प्‍लास्टिक का टुकड़ा निगल लिया, जो उसके गले में जाकर फंस गया. इससे उसकी मौत हो गई. इस दुखद खबर के मिलते ही प्रतीश ने गुरुवार सुबह राजकोट की उड़ान भरी. यह बहुत दुर्भाग्‍यपूर्ण है. प्रतीश ने सभी को भारी मन से बेटी के निधन की जानकारी दी और कहा कि सभी उनकी नन्‍ही परी के लिए दुआ करें.’

बता दें कि प्रतीश टीवी सीरीयल ‘प्‍यार के पापड़’ के अलावा ‘तारक मेहता का उलटा चश्‍मा’ और ‘क्राइम पेट्रोल’ जैसे शोज में काम कर चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola