ePaper

VIRAL : मालदीव की छुट्टियों से लौटकर मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पहुंचे लीलावती अस्पताल, देखें PICS

Updated at : 13 Apr 2019 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
VIRAL : मालदीव की छुट्टियों से लौटकर मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पहुंचे लीलावती अस्पताल, देखें PICS

बॉलीवुड में इन दिनों अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा काअफेयर हॉट केक बना हुआ है. इस बीच हाल ही में दोनों को मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल के बाहर देखा गया. हॉस्पिटल के बाहर दोनों एक्टर्स को कैजुअल ड्रेस में स्पॉट किया गया. ऐसे में दोनों की ये तस्वीरें सोशल मीडियो पर वायरल होनालाजिमी था. वायरल […]

विज्ञापन

बॉलीवुड में इन दिनों अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा काअफेयर हॉट केक बना हुआ है. इस बीच हाल ही में दोनों को मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल के बाहर देखा गया. हॉस्पिटल के बाहर दोनों एक्टर्स को कैजुअल ड्रेस में स्पॉट किया गया.

ऐसे में दोनों की ये तस्वीरें सोशल मीडियो पर वायरल होनालाजिमी था. वायरल हो रही इन तस्वीरों में अर्जुन जहां व्हाइट टीशर्ट और ब्लैक कैप में नजर आ रहे हैं, वहीं मलाइका अरोड़ा पिंक कलर की लूज टीशर्ट और व्हाइट ट्राउजर्स में दिखीं.

https://www.instagram.com/p/BwJ6AWMDezr/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जुन और मलाइका ने हॉस्पिटल के मेन गेट के बजाय बैक गेट से इंटर किया.

वायरल हो रही इन तस्वीरों के साथ सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगाये जा रहे हैं कि ये दोनों एक्टर्स एक साथ हॉस्पिटल में क्या कर रहे थे. हालांकि इस पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है कि दोनों हॉस्पिटल क्यों गये थे.

https://www.instagram.com/p/BwJ5AXqjuh6/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading

मालूम हो कि कुछ ही दिनों पहले मलाइका मालदीव में हॉलीडे मना कर वापस आयी हैं. ऐसा बताया जाता है कि इस दौरान अर्जुन भी मलाइका के साथ थे. वैसे माना यह भी जा रहा है कि सलमान खान के भाई अरबाज खान से तलाक लेने के बाद मालदीव में मलाइका अपनी बैचलर्स को इंज्वॉय करने गयी थीं.

इस दौरान मालदीव से मलाइका ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिनपर उन्हें ट्रोल भी किया गया. वहीं, मालदीव से लौटने के बाद मलाइका की इंस्टाग्राम पोस्ट भी काफी कुछ कह रही थी.

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में Soulmate (करीबी व्यक्ति) का जिक्र करते हुए लिखा- सोलमेट, एक ऐसा इंसान जिससे आप मिलने के साथ ही एक कनेक्शन महसूस कर रहे हों, ऐसा गहरा कनेक्शन इससे पहले आपने कभी महसूस नहीं किया है. समय के साथ यह लगाव और गहरा होता चला गया. आपको यह एहसास होने लगता है कि कोई है जिसे आप सबसे ज्यादा चाहते हैं. आपका करीबी हमेशा हर स्तर पर आपको बेहतर तरीके से समझता है. जो आपको शांति, सुकून और आपके चारों ओर खुशियां बिखेर देता है.

मलाइका का यह पोस्ट काफी चर्चित हुआ. हालांकि उन्होंने अपने इस पोस्ट में किसी का नाम तो नहीं लिखा, लेकिन उनकी पोस्ट अर्जुन कपूर की ओर ही इशारा कर रही है.

बहरहाल, ऐसी खबर थी कि आनेवाले 19 अप्रैल को दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. लेकिन अभी इस पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola