रजनीकांत की फिल्म ‘दरबार” का पहला लुक जारी

Updated:
विज्ञापन
रजनीकांत की फिल्म ‘दरबार” का पहला लुक जारी

चेन्नई : सुपरस्टार रजनीकांत की अगली फिल्म ‘दरबार’ का पहला लुक मंगलवार को जारी किया गया. पोस्टर से लग रहा है कि एआर मुरुगदास के निर्देशन वाली फिल्म पुलिस पर आधारित हो सकती है. पोस्टर में आकर्षक पंचलाइन ‘आप फैसला करो कि आप मुझे अच्छा-बुरा चाहते हो या खराब.’ पोस्टर में आईपीएस की कंधे पर […]

विज्ञापन

चेन्नई : सुपरस्टार रजनीकांत की अगली फिल्म ‘दरबार’ का पहला लुक मंगलवार को जारी किया गया. पोस्टर से लग रहा है कि एआर मुरुगदास के निर्देशन वाली फिल्म पुलिस पर आधारित हो सकती है. पोस्टर में आकर्षक पंचलाइन ‘आप फैसला करो कि आप मुझे अच्छा-बुरा चाहते हो या खराब.’

पोस्टर में आईपीएस की कंधे पर लगने वाली पिन, हथकड़ी, बंदूकें और पुलिस का एक कुत्ता भी है. इसके अलावा पोस्टर में रजनीकांत चश्मा लगाए और दाढ़ी में नजर आ रहे हैं. पहले लुक में मुंबई का गेटवे ऑफ इंडिया दिख रहा है जिससे लग रहा है कि कहानी किसी पश्चिमी महानगर पर आधारित हो सकती है.

इससे पहले मुरुगदास की एक्शन फिल्म ‘थुप्पक्की’ भी मुंबई पर आधारित थी. रजनीकांत और मुरुगदास पहली बार साथ में काम कर रहे हैं. दरबार पोंगल के मौके पर जनवरी 2020 को रिलीज होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola