Lok Sabha Elections 2019 : अभिनेता-सांसद परेश रावल नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, वजह...

अहमदाबाद : भाजपा की गुजरात इकाई के प्रमुख जीतू वाघाणी ने शनिवार को बताया कि फिल्म अभिनेता और अहमदाबाद पूर्व से लोकसभा सदस्य परेश रावल इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे. इससे पहले रावल ने ट्वीट किया कि उन्होंने पार्टी को कई महीने पहले ही सूचित कर दिया था कि वह अप्रैल-मई लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. […]
अहमदाबाद : भाजपा की गुजरात इकाई के प्रमुख जीतू वाघाणी ने शनिवार को बताया कि फिल्म अभिनेता और अहमदाबाद पूर्व से लोकसभा सदस्य परेश रावल इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे.
इससे पहले रावल ने ट्वीट किया कि उन्होंने पार्टी को कई महीने पहले ही सूचित कर दिया था कि वह अप्रैल-मई लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. वाघाणी ने संवाददाताओं को यहां बताया, परेश रावल जी ने पार्टी को सूचित कर दिया था कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे.
पिछले पांच वर्षों बतौर अभिनेता व्यस्त होने के बावजूद उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र को वक्त दिया है. वह आगे भी पार्टी के लिए काम करते रहेंगे. रावल ने ट्वीट में कहा, मैं मीडिया और दोस्तों से अनुरोध करता हूं कि मेरे नामांकन के बारे में अटकलें ना लगायें.
मेरे लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने के बारे में मैंने पार्टी को कई महीने पहले सूचित कर दिया था. हालांकि, मैं भाजपा का निष्ठावान सदस्य और नरेंद्र मोदी का कट्टर समर्थक बना रहूंगा. 2014 के लोकसभा चुनाव में अहमदाबाद पूर्व लोकसभा क्षेत्र से परेश रावल ने 3.25 लाख से अधिक मतों से जीत दर्ज की थी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




