ePaper

''गोपी बहू'' ने पाकिस्‍तानी अभिनेत्री माहिरा खान को दिया करारा जवाब, पाक यूजर को सुनाई खरी-खोटी

Updated at : 01 Mar 2019 1:01 PM (IST)
विज्ञापन
''गोपी बहू'' ने पाकिस्‍तानी अभिनेत्री माहिरा खान को दिया करारा जवाब, पाक यूजर को सुनाई खरी-खोटी

जम्‍मू कश्‍मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्‍तान के रिश्‍तों में तल्‍खी बनी हुई है. इस तनाव के माहौल में दोनों देशों के सेलीब्रिटी अपनी विचारों को साझा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं. हाल ही में पाकिस्‍तानी अभिनेत्री माहिरा खान ने भारत और पाकिस्‍तान के […]

विज्ञापन

जम्‍मू कश्‍मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्‍तान के रिश्‍तों में तल्‍खी बनी हुई है. इस तनाव के माहौल में दोनों देशों के सेलीब्रिटी अपनी विचारों को साझा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं. हाल ही में पाकिस्‍तानी अभिनेत्री माहिरा खान ने भारत और पाकिस्‍तान के बीच तनाव भरे माहौल में चंद ट्वीट किये. उनके इस ट्वीट पर चुटकी लेते हुए भारतीय टीवी अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने उन्‍हें करारा जवाब दिया है. उन्‍होंने पाकिस्‍तानी ट्विटर यूजर्स को भी जमकर खरी-खोटी सुनाई.

माहिरा खान ने पाकिस्‍तानी लेखिका फातिमा भुट्टो के ट्वीट के हवाले से कहा,’ युद्ध से ज्‍यादा बुरा क्‍यों हो सकता है. ऊपरवाला अक्‍ल से नवाजा. पाकिस्‍तान जिंदाबाद.’ देवोलीना ने भी उन्‍हें करारा जवाब दिया.

‘साथ निभाना साथिया’ की अभिनेत्री ने ट्वीट में लिखा,’ बुरा तब होगा जब कोई इसे बुरा महसूस करता है और आतंकवाद के खिलाफ युद्ध की आलोचना करता है. बुरा न मानें, देश के लिए प्‍यार वास्‍तव में हमें अंधा बनाता है लेकिन आतंकवाद के लिए नहीं. #जयहिंद.’

हालांकि, एक पाकिस्‍तानी यूजर ने देवोलीना को घेरने की कोशिश की. जिसके जवाब में अभिनेत्री ने उन्‍हें जमकर खरी-खोटी सुनाई और उनकी बोलती बंद की दी. पाकिस्‍तानी यूजर ने लिखा,’ आप लोग आतंकवाद के खिलाफ जंग नहीं लड़ रहे हैं, बल्कि इसकी आड़ में आनेवाले चुनाव का घटिया प्रोपेगेंडा कर रहे हैं. आपलोग अपनी हालिया स्‍ट्राइक से खुश हो रहे हैं. निंदनीय है.’

इसके जवाब में अभिनेत्री ने ट्वीट किया,’ आप पुलवामा, उरी और 26/11 के वक्‍त कहां थीं ? शायद गूगल आपकी मदद करे. इसलिए रिलैक्‍स हो जायें और हमें गदंगी (आतंकवाद) को साफ करने दें. मुझे यकीन है यह आप पर भी भारी पड़ेगा. ऐसा कर के हम अपने देश की मदद कर रहे हैं. मुझे यकीन है आप भी आतंकवाद को सपोर्ट नहीं करेंगी.’

14 फरवरी को जम्‍मू कश्‍मीर के पुलवामा में आतंकियों ने CRPF के काफिले पर आतंकी हमला किया था जिसमें 40 CRPF जवान शहीद हो गये थे. इसका जवाब देते हुए भारतीय वायुसेना ने 26 फरवरी को पाकिस्‍तान के बालाकोट में स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्‍मद के प्रशिक्षण शिविरों पर बमबारी की थी. यह सर्जिकल स्‍ट्राइक पुलवामा हमले के 12 दिन बाद की गई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola