शिल्पा शिंदे के बाद बिग बॉस फेम अर्शी खान कांग्रेस में शामिल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Mar 2019 11:26 AM
शिल्पा शिंदे के बाद बिग बॉस 11 में ‘आवाम की चहेती’ के तौर पर फेमस रहीं अर्शी खान ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्शी खान को एक बड़ी पोस्ट मिली है. वे महाराष्ट्र की वाईस प्रेजिडेंट के तौर पर पार्टी में शामिल हुई हैं. 28 फरवरी को मुंबई में हुए […]
शिल्पा शिंदे के बाद बिग बॉस 11 में ‘आवाम की चहेती’ के तौर पर फेमस रहीं अर्शी खान ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्शी खान को एक बड़ी पोस्ट मिली है. वे महाराष्ट्र की वाईस प्रेजिडेंट के तौर पर पार्टी में शामिल हुई हैं. 28 फरवरी को मुंबई में हुए एक इवेंट के दौरान पार्टी के सदस्यों ने अर्शी खान का कांग्रेस में स्वागत किया. अर्शी खान ने कांग्रेस में शामिल होने की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर दी. उन्होंने लिखा- ‘अरे इंतजार…इंतजार मैं मुंबई कांग्रेस की अध्यक्ष हूं, भगवान का शुक्रिया, अर्शी खान खेल गई.’
अर्शी खान ने कांग्रेस में शामिले होने को लेकर कहा,’ मैं कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर बहुत खुश हूं क्योंकि ये बहुत ज्यादा समाज सेवा करते हैं. जैसा अच्छा काम ये करते हैं, उसे मैंने अपनी आंखों से देखा है.’
https://www.instagram.com/p/BubFxlyh_jz/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading
टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा,’ देश के लिए काम करना और अपना बेस्ट देना एक महत्वपूण है.’ उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनावों के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा कि इस तरह के माहौल में लोगों के बीच एक डर पैदा हो रहा है.
अर्शी खान बिग बॉस के घर के अंदर खूग हंगामा मचाया था. शो में प्रियांक शर्मा में उनपर जमकर निशाना साधा था. अर्शी बॉक्स क्रिकेट लीग में (बीसीएल) में भी नजर आ चुकी हैं. अर्शी खान और शिल्पा शिंदे सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. उनके डांस वीडियो खूब वायरल होते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










