ePaper

VIRAL: अमिताभ बच्चन ने शेयर की 30 साल पुरानी PIC, श्रीदेवी-आमिर के साथ सलमान का ऐसा एक्सप्रेशन देख हंस देंगे आप भी

Updated at : 06 Feb 2019 8:49 PM (IST)
विज्ञापन
VIRAL: अमिताभ बच्चन ने शेयर की 30 साल पुरानी PIC, श्रीदेवी-आमिर के साथ सलमान का ऐसा एक्सप्रेशन देख हंस देंगे आप भी

बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर कई बार ऐसा कुछ कर जाते हैं, जो लोगों का ध्यान बरबस ही खींच लेता है. अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वह कभी कोई कविता शेयर करते हैं, तो कभी अपने किसी आगामी प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी अपने फॉलोवर्स के साथ साझा करते हैं. कई […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर कई बार ऐसा कुछ कर जाते हैं, जो लोगों का ध्यान बरबस ही खींच लेता है.

अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वह कभी कोई कविता शेयर करते हैं, तो कभी अपने किसी आगामी प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी अपने फॉलोवर्स के साथ साझा करते हैं. कई बार वह कोई पुरानी तस्वीर शेयर करके बीते हुए लम्हों को फिर से ताजा करने की कोशिश करते हैं.

तो सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने इस बार लगभग 30 साल पुरानी फोटो शेयर करके फिर से यादें ताजा कर दी. बिग बी ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए उसकेबारे में जानकारी भी दी.

https://www.instagram.com/p/BthrwhahDSG/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading

उन्होंने लिखा, वेम्बले स्टेडियम में मेरा कंसर्ट… किसी भी भारतीय द्वारा पहली बार. पहले कंसर्ट में श्रीदेवी, आमिर और सलमान को भी साथ ले गया था. 70,000 लोग… ऐतिहासिक! पुनर्निर्माण और बदलने से पहले कुछ ऐसा था वेम्बली स्टेडियम. प्रीमियर लीग फुटबॉल की वजह से अब यह काफी बदल गया. अमिताभ ने बताया है कि यह तस्वीर साल 1989-1990 की है.

तीन दशक पुरानी इस तस्वीर में श्रीदेवी व्हाइट शर्ट में नजर आ रहीं हैं. वहीं, सलमान खान ने आंख निकाल कर जो एक्सप्रेशन दिया है वह देखनेवाला है.

अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट पर 6 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और कई लोगों ने तो अमिताभ के इस मेमोरी को याद दिलाने का धन्यवाद भी दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola