तेलुगू फिल्मों के अभिनेता महेश बाबू के बैंक खाते ‘फ्रीज”
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

हैदराबाद : माल एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग ने तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू के बैंक खातों को सेवा कर के बकाये की वसूली के लिए कुर्क कर दिया है. विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. बयान में कहा गया है कि महेश बाबू ने 2007-08 के दौरान ब्रैंड एम्बैसडर, फिल्मों में अभिनय […]
विज्ञापन
हैदराबाद : माल एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग ने तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू के बैंक खातों को सेवा कर के बकाये की वसूली के लिए कुर्क कर दिया है. विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.
बयान में कहा गया है कि महेश बाबू ने 2007-08 के दौरान ब्रैंड एम्बैसडर, फिल्मों में अभिनय और उत्पादों के प्रचार के विज्ञापनों से प्राप्त राशि पर करयोग्य सेवाओं के लिए सेवा कर नहीं चुकाया है.
विभाग ने कहा कि बाबू पर कुल बकाया कर 18.5 लाख रुपये है. जीएसटी विभाग ने बृहस्पतिवार को बाबू के एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक खातों को 73.5 लाख रुपये की राशि के लिए कुर्क किया है.
इसमें कर, ब्याज और जुर्माना शामिल है. इस बारे में संपर्क करने पर जीएसटी विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि महेश बाबू को इस बारे में अपीलीय प्राधिकरण से कोई राहत नहीं मिली है.
अधिकारी ने कहा, हमने बैंक खातों को कुर्क कर वसूली शुरू की है. हमें आज एक्सिस बैंक से 42 लाख रुपये मिले हैं. आईसीआईसीआई बैंक शुक्रवार को भुगतान करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










