ePaper

Netflix की बाहुबली में शिवगामी के रोल में दिखेगी यह एक्ट्रेस, कहा- भूमिका चुनौतीपूर्ण

Updated at : 09 Nov 2018 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
Netflix की बाहुबली में शिवगामी के रोल में दिखेगी यह एक्ट्रेस, कहा- भूमिका चुनौतीपूर्ण

सिंगापुर : अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने कहा है कि बाहुबली में राम्या कृष्णन ने जो भूमिका अदा की है उसे निभाना बेहद चुनौतीपूर्ण होगा. नेटफ्लिक्स की महत्वाकांक्षी लाइव-एक्शन सीरीज ‘बाहुबली: बिफोर द बिगनिंग’ में वह युवा शिवगामी की भूमिका में होंगी. राम्या कृष्णन ने ‘बाहुबली: द बिगनिंग’ और ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ में रानी की […]

विज्ञापन

सिंगापुर : अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने कहा है कि बाहुबली में राम्या कृष्णन ने जो भूमिका अदा की है उसे निभाना बेहद चुनौतीपूर्ण होगा. नेटफ्लिक्स की महत्वाकांक्षी लाइव-एक्शन सीरीज ‘बाहुबली: बिफोर द बिगनिंग’ में वह युवा शिवगामी की भूमिका में होंगी.

राम्या कृष्णन ने ‘बाहुबली: द बिगनिंग’ और ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ में रानी की भूमिका निभाई थी. तेलुगू की इस हिट फिल्म की टीम अब इसपर सीरिज बनाने की तैयारियों में जुटी है.

‘सी व्हाट्स नेक्स्ट: एशिया’ समारोह के दौरान मृणाल ने कहा कि वह उनसे की जा रही अपेक्षाओं से अवगत है. उन्होंने कहा कि मेरे लिए ऑडिशन भी आसान नहीं था. राम्या द्वारा निभाई शिवगामी की भूमिका की बराबरी करना चुनौतीपूर्ण है.

इस दल के साथ काम करने का अवसर मिलना बड़ा मौका है. जब मुझे पता चला कि यह नेटफ्लिक्स का प्रोजेक्ट है, तब मैं और भी अधिक उत्साहित हो गई. ‘मेरा वचन हीहै मेरा शासन’ मेरा पंसदीदा संवाद है. नेटफ्लिक्स ने ‘बाहुबली: बिफोर द बिगनिंग’ पर सीरिज बनाने घोषणा अगस्त में की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola