ePaper

OMG : सलमान खान ने इस एक्ट्रेस की मां को कर डाला KISS

Updated at : 07 Nov 2018 7:57 AM (IST)
विज्ञापन
OMG : सलमान खान ने इस एक्ट्रेस की मां को कर डाला KISS

दीपावाली के त्योहार की शुरुआत हो चुकी है और लोग खुशियां बांटने में अभी से डूबने लगे हैं. तो भला बॉलीवुड इससे अछूता क्यों रहे! फिल्मी सितारोंकेबीच एक-दूसरे के घर जाकर बधाइयां देनेका सिलसिला शुरू हो चुका है. कहीं दिवाली कीखुशियां मनायी जा रही हैं, तो कहीं दोस्ती को सेलिब्रेट किया जा रहा है. इस […]

विज्ञापन

दीपावाली के त्योहार की शुरुआत हो चुकी है और लोग खुशियां बांटने में अभी से डूबने लगे हैं. तो भला बॉलीवुड इससे अछूता क्यों रहे! फिल्मी सितारोंकेबीच एक-दूसरे के घर जाकर बधाइयां देनेका सिलसिला शुरू हो चुका है. कहीं दिवाली कीखुशियां मनायी जा रही हैं, तो कहीं दोस्ती को सेलिब्रेट किया जा रहा है.

इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसमें सलमान खान उनकी मम्मी को किस करते दिख रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/Bpzoj8pBOzx/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading

इसफोटो के साथ शिल्पा ने कैप्शन लिखा है- पिक्चर ऑफ द नाइट या फिर मुझे कहना चाहिए पिक्चर ऑफ द डे. पता ही नहीं चला कि सूरज कब उगा था. एक ऐसी तस्वीर, जो हजार कहानियां कहती है.

इसके आगे शिल्पा लिखती है- ये है हमारी 25 साल, 5 दिन, 4 घंटे और तीन सेकेंड की दोस्ती. उन्होंने कैप्शन में सलमान खान को टैग करते हुए लिखा कि सलमान तुम अकेले सौ के बराबर दोस्त हो. इस कैप्शन को उन्होंने हैशटैग फ्रेंड्स फॉरएवर, अनकंडीशनल लव, ओल्ड टाइम्स के साथ पोस्ट किया है.

बताते चलें कि सलमान खान और शिल्पा शेट्टी का परिवार एक दूसरे के बहुत करीब है. दोनों काफी अच्छे दोस्त रहे हैं. कुछ दिन पहले शिल्पा शेट्टी ने सलमान खान और अपनी दोस्ती को लेकर कई राज खोले थे, उन्होंने कहा था कि कई बार सलमान खान देर रात उनके घर आते थे और अक्सर उनके पापा के साथ बैठकर ड्रिंक भी किया करते थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola