VIDEO: सपना चौधरी ने ब्लैक गाउन में लगाये जबदस्त ठुमके, देखते रह गये ये सितारे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Oct 2018 12:09 PM
सपना चौधरी अपने डांस और लुक्स की वजह से लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं. उनके ठुमकों का हर कोई दीवाना है. सपना चौधरी के डांस वीडियोज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं. ‘बिग बॉस’ शो से बाहर आने के बाद सपना चौधरी का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है. अब सपना […]
सपना चौधरी अपने डांस और लुक्स की वजह से लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं. उनके ठुमकों का हर कोई दीवाना है. सपना चौधरी के डांस वीडियोज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं. ‘बिग बॉस’ शो से बाहर आने के बाद सपना चौधरी का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है. अब सपना चौधरी का एक और वीडियो ने हंगामा बरपा रखा है. इस वीडियो में वे पीटीसी पंजाबी अवार्ड्स समारोह में स्टेज पर ‘तेरे ठुमके सपना चौधरी’ गाने पर शानदार डांस कर रही हैं. ब्लैक कलर के गाउन में सपना चौधरी खूबसूरत नजर आ रही हैं.
भोजपुरी, पंजाबी और हरियाणवी सिनेमा में तहलका मचाने के बाद अब सपना चौधरी बॉलीवुड में एक्टिंग में डेब्यू करने जा रही हैं. इस वीडियो में डांस के साथ-साथ सपना चौधरी का फेस एक्सप्रेशन भी कमाल का है.
https://www.instagram.com/p/BpHcdBTBtEc/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading
सपना चौधरी इतना जबदस्त डांस कर रही हैं कि ऑडियंस में बैठे जितेंद्र और राकेश रोशन नजरें नहीं हटा पा रहे हैं. सपना चौधरी जब भी स्टेज पर होती है ऑडियंस झूम उठते हैं. स्टेज का सपना चौधरी की अदा बिल्कुल जुदा होती है. वे कई क्षेत्रीय भाषाओं में भी नाम कमा रही हैं. उन्होंने हाल ही में सपना चौधरी ने ‘बैरी कंगना 2’ में स्पेशल नंबर किया था और इसे बेहद पसंद भी किया गया था.
सपना चौधरी बॉलीवुड फिल्म ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट्स’ से बॉलीवुड में एक्टिंग डेब्यू करने जा रही हैं. दर्शक बड़ी बेसब्री से उनकी इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










