Bigg Boss 12: शिवाशिष को कृति ने पूल में धकेला, माइक हुआ खराब, मिली सजा, VIDEO

Updated at : 25 Sep 2018 10:14 AM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss 12: शिवाशिष को कृति ने पूल में धकेला, माइक हुआ खराब, मिली सजा, VIDEO

बिग बॉस 12 में हंगामा जारी है. सोमवार के एपिसोड में कृति वर्मा को शिवाशिष संग मस्‍ती करना भारी पड़ गया. जब कृति-रोशमी की जोड़ी और शिवाशिष आपस में मस्‍ती-मजाक कर रहे थे तब कृति ने शिवाशीष को पूल में धक्‍का दे दिया जिसके चलते शिवाशिष का माइक खराब हो गया. इतनी ही नहीं देर […]

विज्ञापन

बिग बॉस 12 में हंगामा जारी है. सोमवार के एपिसोड में कृति वर्मा को शिवाशिष संग मस्‍ती करना भारी पड़ गया. जब कृति-रोशमी की जोड़ी और शिवाशिष आपस में मस्‍ती-मजाक कर रहे थे तब कृति ने शिवाशीष को पूल में धक्‍का दे दिया जिसके चलते शिवाशिष का माइक खराब हो गया. इतनी ही नहीं देर रात शिवाशिष से बात करने के दौरान कृति ने कई बार अपना माइक ढका जो बिग बॉस के नियमों के खिलाफ है.

कृति-रोशमी इस वक्‍त घर की कैप्‍टन है, ऐसे में नियमों का उल्‍लघंन किये जाने के लिए कृति की क्‍लास लगाई और इसका खामियाजा उनके साथ-साथ रोशमी को भी भुगतना पड़ा.

https://www.instagram.com/p/BoInCRxHRO0/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading

बिग बॉस ने कृति-रोशमी को नॉमिनेशन से बचने के लिए दी गई इम्‍यूनिटी छीन ली. उन्‍होंने कहा कि कैप्‍टन द्वारा नियमों का उल्‍लघंन करना गलत है. इसके अलावा उन्‍होंने दीपक को दिन में सोने और श्रीसंत को अंग्रेजी भाषा का प्रयोग करने के लिए फटकारा.

https://twitter.com/BiggBoss/status/1044187482445602816?ref_src=twsrc%5Etfw

हालांकि बिग बॉस के कड़े तेवर के बाद रोशमी कृति से नाराज होती दिखीं. इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए दीपिका कक्‍कड़ और कृति-रोशमी को नॉमिनेट किया गया. बिग बॉस के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब पहले हफ्ते में कोई भी सदस्‍य घर से बाहर नहीं हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola