”तारक मेहता…” में वापसी के लिए दयाबेन ने बढ़ाई फीस, लेंगी इतने लाख

टीवी रियेलिटी शो ‘तारक मेहता का उलटा चश्मा’ से दयाबेन यानी दिशा वकानी नदारद है. पिछले काफी दिनों से ऐसी खबरें आ रही थी कि वे शो में कमबैक नहीं करेंगी. अब खबरें है कि वे शो में वापसी करने जा रही हैं. उनके फैंस के लिए यह किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है. […]
टीवी रियेलिटी शो ‘तारक मेहता का उलटा चश्मा’ से दयाबेन यानी दिशा वकानी नदारद है. पिछले काफी दिनों से ऐसी खबरें आ रही थी कि वे शो में कमबैक नहीं करेंगी. अब खबरें है कि वे शो में वापसी करने जा रही हैं. उनके फैंस के लिए यह किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है. हालांकि बताया जा रहा है कि दिशा ने शो में वापसी के लिए एक शर्त रखी है जिससे लोग अंजान होंगे. कहा जा रहा है उन्होंने अपनी फीस बढ़ा दी है.
मैटरनिटी लीव पर जाने से पहले दिशा वकानी हर एपिसोड के 1.25 लाख चार्ज करती थीं, लेकिन अब कहा जा रहा है कि उन्होंने एक एपिसोड के लिए 1.50 लाख रुपये की डिमांड की है.
दिशा वकानी ने इसके अलावा कुछ शर्ते भी रखी हैं. उनकी शर्त है कि वे किसी भी सिचुएशन में शाम 6 बजे के बाद काम नहीं करेंगी. वे दोपहर 11 बजे से शाम 6 बजे तक काम करेंगी. इतनी ही नहीं उनका कहना है कि वे सिर्फ महीने में 15 दिन ही काम करेंगी जबकि बाकी कलाकार 22-25 दिन काम कर रहे हैं. लेकिन बताया जा रहा है कि चैनल ने उनकी शर्ते मान ली है.
बता दें कि दयाबेन शो की एक चर्चित कैरेक्टर हैं. ऐसे में चैनल उन्हें किसी दूसरी अभिनेत्री के साथ रिप्लेस नहीं करना चाहता. दिशा पिछले साल सितंबर महीने से ही शो से दूर हैं. वे मैटरनिटी लीव पर थीं जिसके बाद से फैंस लगातार उनकी राह देख रहे थे.
गौरतलब है कि ‘तारक मेहता का उलटा चश्मा’ को 10 साल पूरे हो चुके हैं. यह शो जुलाई 2008 में शुरू हुआ था. यह सीरीयल टीवी के इतिहास में सबसे लंबा चलने वाला पांचवा शो है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










