ePaper

KBC 10: साइंस के सवाल में उलझ गईं प्रीति किमटा, जीते 6 लाख 40 हजार

Updated at : 11 Sep 2018 11:32 AM (IST)
विज्ञापन
KBC 10: साइंस के सवाल में उलझ गईं प्रीति किमटा, जीते 6 लाख 40 हजार

‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 10 के 8वें एपिसोड में फास्‍टेस्‍ट फिंगर का सही जवाब देकर हिमाचल प्रदेश की प्रीति किमटा हॉट सीट पर पहुंचीं. प्रीति किमटा की शादी हिमाचल प्रदेश के किशौर गांव में हुई हैं. वे ठियोग के देहा बलसन गांव में एक टीचर हैं. अमिताभ बच्‍चन के सामने बैठीं प्रीति किमटा काफी उत्‍साहित […]

विज्ञापन

‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 10 के 8वें एपिसोड में फास्‍टेस्‍ट फिंगर का सही जवाब देकर हिमाचल प्रदेश की प्रीति किमटा हॉट सीट पर पहुंचीं. प्रीति किमटा की शादी हिमाचल प्रदेश के किशौर गांव में हुई हैं. वे ठियोग के देहा बलसन गांव में एक टीचर हैं. अमिताभ बच्‍चन के सामने बैठीं प्रीति किमटा काफी उत्‍साहित और इमोशनल नजर आईं. उनके पति पशु औषधालय में फार्मासिस्‍ट हैं और उनके दो बच्‍चे हैं. प्र‍ीति ने केबीसी में सोमवार को 6 लाख 40 हजार रुपये जीते.

प्रीति किमटा ने दो पड़ावों को पार करके 3.20 लाख रुपये जीते. इसकेबाद उन्‍होंने 11वें सवाल का जवाब देकर 6.40 लाख रुपये जीत लिये. लेकिन 12वें सवाल का जवाब ने देने पाने के कारण उन्‍हें शो से क्विट करना पड़ा.

प्रीति किमटा से पूछे गये ये 12 सवाल-

1. इनमें से किन हिंदी मुहावरे का किसी को वचन देना होता है?

A. जुबान देना
B. दिल देना
C. हाथ देना
D. कंधा देना

जवाब है – जुबान देना

2. इनमें से किस तरह के कपड़े का नाम उसके आकार पर रखा गया है?

A. पजामा
B. खाकी
C. जींस
D. टीशर्ट

जवाब है – टीशर्ट

3. इनमें से क्या माइक्रोसॉफ्ट द्वारा एक विकसित प्रोग्राम का नाम है?

A. पैराग्राफ
B. सेंटेंस
C. वर्ड
D. स्टेटमेंट

जवाब है – वर्ड

4. इनमें से किस खेल में गेंद को हिट करने के बाद जमीन से छूने पर प्वाइंट बनते हैं?

A. बेसबॉल
B. वॉलीबॉल
C. बास्केटबॉल
D. पोलो

जवाब है – वॉलीबॉल

5. फसल की कटाई से जुड़े त्यौहार, पोंगल, माघ बिहु और लोहड़ी किस महीने में मनाए जाते हैं?

A. फरवरी
B. मार्च
C. अप्रैल
D. जनवरी

जवाब है – जनवरी

6. इस गाने के गायक कौन हैं?

A. रफ्तार
B. हनी सिंह
C. बादशाह
D. मीका सिंह

‘वीरे दी वेडिंग’ फिल्म का ‘तरीफां’ गाना बजाया गया, प्रीति गाना सुनते ही पहचान गई.

जवाब है – बादशाह

7. लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न को इनमें से किस नाम से भी जाना जाता है?

A. रामानुज
B. रामचरण
C. रमाकांत
D. रमापति

जवाब है – रामानुज

8. इस स्तनपायी को पहचानिये

A. मीरकैट
B. रेड पांडा
C. स्लोथ
D. कोआला

इस सवाल के साथ उन्‍हें एक तस्वीर भी दिखाई दी गई थी. इस सवाल के लिए उन्होंने लाइफलाइन की मदद ली थी.

जवाब है – रेड पांडा

9. किस राज्य में भारतीय जनता पार्टी ने 2018 में, पहली बार अपनी सरकार बनाई?

A. हिमाचल प्रदेश
B. सिक्किम
C. त्रिपुरा
D. असम

जवाब है – त्रिपुरा

10. 2018 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार किसने जीता?

A. तब्बू
B. शबाना आजमी
C. श्रीदेवी
D. सोनम कपूर

जवाब है – श्रीदेवी

11. भारत के कितने राज्यों की राजधानी के नाम में ‘नगर’ शब्द आता है?

A. दो
B. तीन
C. एक
D. कोई नहीं

जवाब है – तीन

12. पीरियोडिक टेबल में, इनमें से क्या एक वास्तविक रासायनिक तत्व का नाम है?

A. अफ्रीकियम
B. एशियम
C. ऑस्ट्रेलियम
D. यूरोपियम

इस सवाल का जवाब प्रीति किमटा नहीं दे पाईं. उन्‍होंने क्विट करने का फैसला किया. वे 6 लाख 40 हजार रुपये जीतकर वापस लौटीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola