KBC होस्ट करने की सलमान ने जतायी इच्छा, तो यह बात बोल गये अमिताभ बच्चन...!

बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 10वें सीजन के साथ एक बार फिर से टीवी पर आ रहे हैं. पिछले 18 सालों में इस गेम शो को अमिताभ बच्चन के अलावा शाहरुख खान होस्ट कर चुके हैं, लेकिन पिछले दिनों सलमान खान ने अपने शो ‘दस का दम’ पर ‘कौन बनेगा […]
बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 10वें सीजन के साथ एक बार फिर से टीवी पर आ रहे हैं.
पिछले 18 सालों में इस गेम शो को अमिताभ बच्चन के अलावा शाहरुख खान होस्ट कर चुके हैं, लेकिन पिछले दिनों सलमान खान ने अपने शो ‘दस का दम’ पर ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को होस्ट करने की इच्छा जतायी थी.
मालूम हो कि केबीसी के नये सीजन को अमिताभ बच्चन ही होस्ट करने वाले हैं, इसलिए जब उनसे सलमान की केबीसी को होस्ट करने की इच्छा के बारे में पूछा गया तो बिग बी ने कहा, मैं कौन बनेगा करोड़पति को होस्ट करने के लिए सलमान का स्वागत करता हूं.
बताते चलें कि ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का नया सीजन 3 सितबंर से सोनी चैनल पर प्रसारित किया जाएगा. लेकिन अब जब बिग बी को सलमान के ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को होस्ट करने से कोई ऐतराज नहीं है, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि केबीसी का अगला सीजन अमिताभ होस्ट करते हैं या सलमान खान.
बहरहाल, अमिताभ केबीसी तो सलमान ‘भारत’ की शूटिंग में व्यस्त हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




