ePaper

अमिताभ बच्चन ने KBC 10 की लाॅन्चिंग पर नयी पीढ़ी के एक्टर्स के बारे में कही यह बात...!

Updated at : 28 Aug 2018 10:45 PM (IST)
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन ने KBC 10 की लाॅन्चिंग पर नयी पीढ़ी के एक्टर्स के बारे में कही यह बात...!

मुंबई : अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कहा है कि वह रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और राजकुमार राव जैसे नयी पीढ़ी के अभिनेताओं का बहुत आदर करते हैं, जो अपनी कला के स्तर को उस ऊंचाई तक ले गये हैं कि जहां उनके साथ काम करने में भी वह डर महसूस करते हैं. बच्चन ने कहा […]

विज्ञापन

मुंबई : अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कहा है कि वह रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और राजकुमार राव जैसे नयी पीढ़ी के अभिनेताओं का बहुत आदर करते हैं, जो अपनी कला के स्तर को उस ऊंचाई तक ले गये हैं कि जहां उनके साथ काम करने में भी वह डर महसूस करते हैं.

बच्चन ने कहा कि वह अपनी कला को अब भी निखारने की कोशिश करते हैं जबकि युवा अभिनेता पहले से सेट पर तैयारी के साथ पहुंचते हैं. उन्होंने कहा, आलिया, अनुष्का (शर्मा), दीपिका (पादुकोण), जैसी अभिनेत्रियों की नयी पीढ़ी इतनी सक्षम होती है कि आप उनके साथ काम करते हुए एकबारगी यह सोच के डर जायें कि वे आपको खा ही जायेंगे. ये सभी कमाल के हैं.

बच्चन ने यहां संवाददाताओं से कहा, हमें बरसों-बरस लगे और हम अब भी अपनी कला को निखारने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन ये लोग सेट पर पहले दिन आते है और इन्हें यह पता होता है कि उन्हें क्या करना है. इनमें गजब का आत्मविश्वास और परिपक्वता है.

75 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि वह खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें दो पीढ़ियों के अभिनेताओं के साथ काम करने का मौका मिला. उन्होंने कहा, सुशांत (सिंह राजपूत), वरुण (धवन), राजकुमार राव और कार्तिक आर्यन को देखिये. मैं उनके अभिनय को देखकर इतना विह्वल हो जाता हूं कि मैं उन्हें चिट्ठी लिखता हूं और फूल भेजता हूं.

उन्होंने कहा, मैं सौभाग्यशाली हूं कि मैं उस दौर में भी मौजूद था जब मैंने मीना (कुमारी) जी, नूतनजी, वहीदा (रहमान) जी को देखा और अब आलिया एवं रणबीर (ब्रह्मास्त्र के अपने सह कलाकारों) जैसे सितारों के साथ काम करने का मौका मिल रहा है… यह अकल्पनीय है. बच्चन यहां ‘कौन बनेगा करोड़पति’ 10वें संस्करण के लॉन्च के मौके पर बोल रहे थे. इस लोकप्रिय खेल कार्यक्रम का प्रसारण सोनी चैनल पर तीन सितंबर से होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola