ePaper

PICS: आमिर खान ने तोड़ दी रक्षाबंधन की परंपरा, किया ऐसा काम कि हो गया VIRAL

Updated at : 27 Aug 2018 5:16 PM (IST)
विज्ञापन
PICS: आमिर खान ने तोड़ दी रक्षाबंधन की परंपरा, किया ऐसा काम कि हो गया VIRAL

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान हर काम औरों से थोड़ा हटकर करते हैं, चाहे रील राइफ हो या रियल. उनका यही अंदाज उनकी खूबी है, जो लोगों के दिलों में उतर जाती है. इस बार रक्षा बंधन के त्योहार पर भी आमिर ने कुछ ऐसा ही हटकर काम किया. दरअसल, रक्षा बंधन के मौके […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान हर काम औरों से थोड़ा हटकर करते हैं, चाहे रील राइफ हो या रियल. उनका यही अंदाज उनकी खूबी है, जो लोगों के दिलों में उतर जाती है.

इस बार रक्षा बंधन के त्योहार पर भी आमिर ने कुछ ऐसा ही हटकर काम किया. दरअसल, रक्षा बंधन के मौके पर ली गयीं आमिर खान की कुछ तस्वीरेंसोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें वह अपनी बहनों से राखी बंधवा रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/Bm8xv8Sn9Qy/?utm_source=ig_embed

जैसा कि हम सब जानते हैं कि आमिर खान हमेशा नयी मिसाल कायम करते हैं, तो इस बार रक्षा बंधन के मौके पर भी उन्होंने पुरानी परंपराओं को तोड़ते हुए, अपनी दोनों बहनों- निखत और फरहत की कलाई पर राखी बांधी.

https://www.instagram.com/p/Bm9vxoeAqlz/?utm_source=ig_embed

अमूमन राखी की परंपरा के मुताबिक बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांध कर उनकी रक्षा की कामना करती हैं. ऐसे में आमिर खान ने बहनों की कलाई पर राखी बांध कर यह संदेश देने की कोशिश की है कि आज के बदलते दौर में महिलाएं किसी काम में पुरुषों से कम नहीं हैं. इसलिए बहनों की कलाई पर भी राखी बांधी जा सकती है.

आमिर खान ने रक्षाबंधन पर महिला-पुरुष समानता की वकालत करते हुए एक ऐसी मिसाल कायम की है, जिसकी सोशल मीडिया में जमकर तारीफ हो रही है. आमिर खान की इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर दो लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.

https://www.instagram.com/p/Bm0AHL-nTLq/?utm_source=ig_embed

बात करें आमिर की दोनों बहनों की, तो बहन निखत खान एक फिल्म प्रोड्यूसर हैं तो वहीं फरहत जाने-माने बिजनेसमैन की पत्नी हैं. गौरतलब है कि आमिर की ये दोनों बहनें मीडिया की लाइमलाइट से दूर रहती हैं. आमिर ने इंस्टाग्राम में निखत और फरहत की फोटो शेयर करते हुए फैंस को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भी दी हैं.

बहरहाल, फिल्मी फ्रंट की बात करें तो आमिर खान की पिछली बार फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ में स्पेशल अपियरेंस में नजर आये थे. फिलहाल, आमिर अपनी आगामी फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ को लेकर तैयारियों में व्यस्त हैं. इस फिल्म में आमिर अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ और ‘दंगल’ फेम फातिमा सना शेख की भी महत्वपूर्ण भूमिकाएंहैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola