भारत के बाद अब चीन में भी आमिर की ''सत्यमेव जयते''

Updated at : 01 Jun 2014 4:49 PM (IST)
विज्ञापन
भारत के बाद अब चीन में भी आमिर की ''सत्यमेव जयते''

न्यूयार्क: स्टार इंडिया ने मुद्दा आधारित टेलीविजन शो सत्यमेव जयते का अधिकार चीन की एक प्रोडक्शन कंपनी को दिया है. बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इस कार्यक्रम को होस्ट करते हैं. शुक्रवार को पाले मीडिया सेंटर द्वारा आयोजित एक सत्र में स्टार इंडिया के सीईओ उदयशंकर ने कहा, ‘‘जब हमने सत्यमेव जयते का पहला सत्र किया […]

विज्ञापन

न्यूयार्क: स्टार इंडिया ने मुद्दा आधारित टेलीविजन शो सत्यमेव जयते का अधिकार चीन की एक प्रोडक्शन कंपनी को दिया है. बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इस कार्यक्रम को होस्ट करते हैं.

शुक्रवार को पाले मीडिया सेंटर द्वारा आयोजित एक सत्र में स्टार इंडिया के सीईओ उदयशंकर ने कहा, ‘‘जब हमने सत्यमेव जयते का पहला सत्र किया तो एशिया और अफ्रीका के कुछ हिस्से से पूछताछ होने लगी.लेकिन, सबसे ज्यादा दिलचस्पी जहां देखी गयी है, वह था चीन और हमने चीन में एक प्रोडक्शन कंपनी को शो का अधिकार बेचा है.’’

चीन में शो का प्रसारण किस तरह से होगा इसके बारे में और ज्यादा विवरण उन्होंने नहीं दिया. उदय शंकर ने बाद में बताया कि सिंडिकेशन के अंतर्गत इसका अधिकार बेचा गया, जहां चीन में एक पक्ष ने शो के लिए दिलचस्पी दिखायी और उसका अधिकार लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola