ePaper

अर्जेंटीना के खराब प्रदर्शन से निराश भारतीय फैन्‍स ने की आत्‍महत्‍या !

Updated at : 24 Jun 2018 5:20 PM (IST)
विज्ञापन
अर्जेंटीना के खराब प्रदर्शन से निराश भारतीय फैन्‍स ने की आत्‍महत्‍या !

कोट्टायम : अर्जेंटीनी फुटबॉल टीम के एक 30 वर्षीय समर्थक का रविवार को यहां नदी के करीब शव बरामद कर लिया गया. वह दो दिन पहले विश्व कप में अर्जेंटीना के लचर प्रदर्शन से निराश होकर घर छोड़कर चला गया था. अर्जेंटीना और उसके कप्तान लियोनेल मेस्सी के धुर प्रशंसक दीनू अलेक्स शुक्रवार से ही […]

विज्ञापन

कोट्टायम : अर्जेंटीनी फुटबॉल टीम के एक 30 वर्षीय समर्थक का रविवार को यहां नदी के करीब शव बरामद कर लिया गया. वह दो दिन पहले विश्व कप में अर्जेंटीना के लचर प्रदर्शन से निराश होकर घर छोड़कर चला गया था.

अर्जेंटीना और उसके कप्तान लियोनेल मेस्सी के धुर प्रशंसक दीनू अलेक्स शुक्रवार से ही अरुमानूर स्थित अपने घर से लापता था. वह विश्व कप में अर्जेंटीना की क्रोएशिया के हाथों 0-3 की हार से बेहद निराश था और उसने संदेश छोड़ा था कि वह अपनी जिंदगी समाप्त करने जा रहा है.

पुलिस के अलावा अग्निशमन और बचाव सेवाओं के कर्मचारी पास स्थित मीनाचिल नदी में उसका शव ढूंढ रहे थे. पुलिस ने बताया कि शव उसके गांव से दस किमी दूर इलीकल पुल के पास पाया गया. अलेक्स ने अपने ‘सुसाइड नोट’ में लिखा था कि वह अर्जेंटीना की हार से निराश है और अपनी जीवनलीला समाप्त करने जा रहा है.

अलेक्स के पिता ने कहा कि उनका बेटा मेस्सी का बहुत बड़ा प्रशंसक था. अर्जेंटीना का रूस में चल रहे विश्व कप में अभी दो मैचों में केवल एक अंक है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola