ePaper

FIFA World Cup : मिस्र के अगले विश्व कप मैच में खेलेंगे मोहम्मद सलाह

Updated at : 17 Jun 2018 12:58 PM (IST)
विज्ञापन
FIFA World Cup : मिस्र के अगले विश्व कप मैच में खेलेंगे मोहम्मद सलाह

सेंट पीटर्सबर्ग : मिस्र फुटबाल संघ ने एक बयान में कहा कि मोहम्मद सलाह टीम के अगले विश्व कप मैच में खेलेंगे जो मेजबान रूस के खिलाफ 19 जून को खेला जायेगा. इस बयान में हालांकि उनकी फिटनेस के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी है लेकिन बताया गया है कि लिवरपूल के इस […]

विज्ञापन

सेंट पीटर्सबर्ग : मिस्र फुटबाल संघ ने एक बयान में कहा कि मोहम्मद सलाह टीम के अगले विश्व कप मैच में खेलेंगे जो मेजबान रूस के खिलाफ 19 जून को खेला जायेगा. इस बयान में हालांकि उनकी फिटनेस के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी है लेकिन बताया गया है कि लिवरपूल के इस स्ट्राइकर ने टीम के बेस ग्रोज्नी में शनिवार को ट्रेनिंग में पूरी तरह से हिस्सा लिया.

मिस्र के कार्यकारी निदेशक इहाब लेहेटा ने कहा , ‘‘ उसकी हालत अब पहले से काफी बेहतर है. वह उरूग्वे के खिलाफ पहले मैच से बहुत निराश था.वह सोच रहा था कि अगर वह खेला होता तो टीम के लिये कुछ योगदान करता.’ पिछले महीने चैम्पियंस लीग के फाइनल में उनका कंधा चोटिल हो गया था जिससे उनके विश्व कप में खेलने को लेकर भी संदेह था.

उन्हें शुक्रवार को उरूग्वे के खिलाफ मिस्र के मुकाबले में स्थानापन्न खिलाड़ी के तौर पर भी इस्तेमाल नहीं किया गया , जिस उनका 26 वां जन्मदिन था. इसमें टीम 0-1 से हार गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola