मैंने सोचा था कि ‘कयामत से कयामत तक” में मुझे कोई पसंद नहीं करेगा : आमिर खान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुंबई : अभिनेता आमिर खान के करियर का ग्राफ भले ही ‘ कयामत से कयामत तक ‘ फिल्म से काफी ऊंचा उठ गया हो लेकिन वह खुद मानते हैं कि वह इस फिल्म में अपने अभिनय से खुश नहीं थे. यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म 29 अप्रैल 1988 को रिलीज हुई थी और यह क्लासिक दुखांत […]
विज्ञापन
मुंबई : अभिनेता आमिर खान के करियर का ग्राफ भले ही ‘ कयामत से कयामत तक ‘ फिल्म से काफी ऊंचा उठ गया हो लेकिन वह खुद मानते हैं कि वह इस फिल्म में अपने अभिनय से खुश नहीं थे. यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म 29 अप्रैल 1988 को रिलीज हुई थी और यह क्लासिक दुखांत प्रेम कहानी रोमियो एंड जुलियट का आधुनिक रूप था.
https://twitter.com/aamir_khan/status/990598873264640001?ref_src=twsrc%5Etfw
इस फिल्म से आमिर खान और जूही चावला सुपरस्टार हो गए थे. इस फिल्म के 30 साल होने के मौके पर इसकी विशेष स्क्रीनिंग कल रात हुई थी. इस मौके पर इस फिल्म के निर्देशक मंसूर खान, संगीतकार आनंद मिलिंद सहित अन्य कलाकार मौजूद थे. खान ने एक कार्यक्रम में कहा , “ जब मैं अपना काम देखता हूं कि मुझे इसको देखकर खुशी नहीं होती. मैं महसूस करता हूं कि यह और अच्छा हो सकता था. खास तौर पर इस फिल्म में मुझे जूही का काम अच्छा लगा था. उन्होंने बहुत अच्छा अभिनय किया. फिल्म के कुछ दृश्यों में मैंने ठीक – ठीक काम किया था और और कुछ में नहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










