डायना हेडन ने ‘भारतीय सुंदरता'' पर त्रिपुरा के सीएम विप्लव देव को दिया ऐसा जवाब

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Apr 2018 6:14 PM

विज्ञापन

मुंबई : मिस वर्ल्ड व अभिनेत्री डायना हेडन ने ‘भारतीय सुंदरता’ जुमले पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लव कुमार देव को करारा जवाब दिया है. उन्होंने कहा है कि उन्हें अपने सांवले रंग पर गर्व है. डायन हेडन ने कहा है कि वे बचपन से ही रंग को लेकर भेदभाव से लड़ती आ रही हैं अौर […]

विज्ञापन

मुंबई : मिस वर्ल्ड व अभिनेत्री डायना हेडन ने ‘भारतीय सुंदरता’ जुमले पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लव कुमार देव को करारा जवाब दिया है. उन्होंने कहा है कि उन्हें अपने सांवले रंग पर गर्व है. डायन हेडन ने कहा है कि वे बचपन से ही रंग को लेकर भेदभाव से लड़ती आ रही हैं अौर सफल हुई हैं. डायना हेडन ने कहा है कि लोगों को मेरा अपमान करने के बजाय मेरी उपलब्धियों पर गर्व करना चाहिए.

डायना हेडन नेएक अंग्रेजी न्यूज चैनल टाइम्स नाऊ से कहा है कि किसी मुख्यमंत्री से ऐसे बयान की उम्मीद नहीं की जाती है. ऐसे पदों पर बैठे लोगों को बोलने से पहले अच्छे से सोच-समझलेना चाहिए. उन्होंने कहा, हालांकि ऐसे कमेंट्स उन्हें अक्सर सुनने को मिलते रहे हैं. डायना 2008 में बिग बॉस की कंटेंस्टेंट भी रही हैं. उन्होंने बॉलीवुडमें फिल्मतेजाब से डेब्यू किया था.

डायना हेडन का यह बयान त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लव देव के उस बयान की प्रतिक्रिया स्वरूप आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि ऐश्वर्या राय भारतीय सुंदरता का प्रतिनिधित्व करती हैं, डायना हेडन नहीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola