#BlackBuckPoachingCase : सलमान खान बने कैदी नंबर 106, आसाराम के साथ रहेंगे बैरक नंबर 2 में

Updated at : 05 Apr 2018 8:57 PM (IST)
विज्ञापन
#BlackBuckPoachingCase : सलमान खान बने कैदी नंबर 106, आसाराम के साथ रहेंगे बैरक नंबर 2 में

जोधपुर : जोधपुर के कांकणी में दो काला हिरण मारने के आरोप में 20 साल बाद एक अदालत ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को दोषी करार दिया और 5 साल की सजा सुनायी. सजा सुनाए जाने के बाद सलमान को जोधपुर सेंट्रल जेल लाया गया. जेल में सलमान खान को कैदी नंबर 106 दिया गया […]

विज्ञापन

जोधपुर : जोधपुर के कांकणी में दो काला हिरण मारने के आरोप में 20 साल बाद एक अदालत ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को दोषी करार दिया और 5 साल की सजा सुनायी. सजा सुनाए जाने के बाद सलमान को जोधपुर सेंट्रल जेल लाया गया. जेल में सलमान खान को कैदी नंबर 106 दिया गया है. उन्‍हें बैरक नंबर 2 में रखा जायेगा. हालांकि गुरुवार को उन्‍हें कैदियों वाला कपड़ा नहीं पहनाया गया. उन्‍हें शुक्रवार से कैदियों वाला कपड़ा पहनाया जायेगा.

जोधपुर जेल के डीआईजी विक्रम सिंह ने यह जानकारी दी. उन्‍होंने कहा कि सलमान ने किसी भी प्रकार की अतिरिक्‍त मांग नहीं की है. जोधपुर जेल के डीआईजी विक्रम सिंह ने कहा कि इस फैसले के मद्देनजर कल से ही जेल में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम कर दिये गये हैं. बाथरूम अच्छी स्थिति में हैं. जेल में सलमान को वही खाना दिया जायेगा, जो अन्य कैदियों को दिया जाता है. उन्हें हाई सिक्योरिटी सेल में रखा जायेगा, जहां आसाराम पहले से मौजूद हैं.

सजा के बाद सलमान के वकील ने कहा है कि दोषसिद्धि को निलंबित करने और जमानत के लिए सत्र अदालत में याचिका दायर की गयी है. जमानत याचिका पर शुक्रवार की सुबह सुनवाई होने की उम्मीद है. उनके वकील आनंद देसाई ने मुंबई में कहा कि हालांकि वह अदालत के फैसले का सम्मान करते हैं लेकिन यह चौंकाने वाला है क्योंकि अभिनेता को पिछले मामलों में बरी कर दिया गया था, जिनमें इसी तरह के साक्ष्य थे.

अभियोजन पक्ष के वकील ने बताया कि अदालत ने इस मामले में उनके सहयोगियों – सैफ अली खान, सोनाली बेन्द्रे, तब्बू और नीलम तथा एक स्थानीय निवासी दुश्यंत सिंह को ‘संदेह का लाभ’ देते हुए बरी कर दिया. सलमान खान (52) को अदालत परिसर से पुलिस की एक बोलेरो (एसयूवी) से जोधपुर केंद्रीय कारागार ले जाया गया. सलमान को चौथी बार जोधपुर केंद्रीय कारागार ले जाया गया है. इसी जेल में कथावाचक आसाराम भी कैद हैं जो बलात्कार के मामले में आरोपी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola