किताब लिखना चाहती हैं कैटरीना कैफ, 15 साल लंबे करियर के संघर्षों का करेंगी जिक्र
Updated at : 25 Mar 2018 8:50 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अदाकारा कैटरीना कैफ अपने बॉलीवुड सफर पर एक किताब लिखने पर विचार कर रही हैं, जिसमें वह अपने इस सफर के तमाम उतार – चढ़ावों का उल्लेख करेंगी. वर्ष 2003 में फिल्म‘ बूम’ से अपने करियर का आगाज करने वाली कैटरीना को शुरुआत में अपनी अदाकारी के लिए काफी आलोचनाओं का सामना […]
विज्ञापन
मुंबई : बॉलीवुड अदाकारा कैटरीना कैफ अपने बॉलीवुड सफर पर एक किताब लिखने पर विचार कर रही हैं, जिसमें वह अपने इस सफर के तमाम उतार – चढ़ावों का उल्लेख करेंगी. वर्ष 2003 में फिल्म‘ बूम’ से अपने करियर का आगाज करने वाली कैटरीना को शुरुआत में अपनी अदाकारी के लिए काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था.
बॉलीवुड में खुद को संभालने के सवाल पर कैटरीना ने कहा कि मैंने इसके लिए खुद को तैयार किया. मैं इस पर शायद कभी किताब लिखूं इसलिए अभी इसका जवाब नहीं दूंगी. मैं यकीनन इस पर एक किताब लिख सकती हूं. ‘‘ टाइगर जिंदा है” जैसी हिट फिल्म देने वाली अदाकारा ने अपने 15 साल के करियर में कई मुश्किलों का सामना भी किया. कैटरीना कैफ का कहना है कि यह तमाम अड़चने उनके करियर को निखारने में मददगार साबित हुईं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




