फिर सुर्खियों में कपिल शर्मा, वजह उनका आनेवाला नया शो है...

कॉमेडियन कपिल शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में आ गये हैं. इसबार कारण उनकी पर्सनल लाईफ नहीं बल्कि उनका आनेवाला नया शो है. कपिल शर्मा ‘फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा’ के साथ वापसी कर रहे हैं. कुछ समय पहले ही शो का प्रोमो रिलीज किया गया था जिससे कपिल के वापसी की जानकारी मिली थी. […]
कॉमेडियन कपिल शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में आ गये हैं. इसबार कारण उनकी पर्सनल लाईफ नहीं बल्कि उनका आनेवाला नया शो है. कपिल शर्मा ‘फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा’ के साथ वापसी कर रहे हैं. कुछ समय पहले ही शो का प्रोमो रिलीज किया गया था जिससे कपिल के वापसी की जानकारी मिली थी. फैंस भी कपिल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
हाल ही में शो का दूसरा टीजर भी सामने आ चुका है जिसमें कपिल शर्मा अपनी नौकरानी से बात करते नजर आ रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कपिल शर्मा का यह नया शो 25 मार्च से ऑनएयर हो सकता है. टीजर में कपिल को पुराना अंदाज देखने को मिल रहा है.
खबरों की मानें तो कपिल शर्मा का शो शिल्पा शेट्टी के डांस शो ‘सुपर डांसर 2’ को रिप्लेस करेगा. इंडिया फोरम ने एक रिपोर्ट में अपने सूत्रों के हवाले से बताया, सोनी टीवी और कपिल शर्मा की हाल ही में मीटिंग हुई है. मीटिंग में शो के वापसी को लेकर चर्चा हुई है.
पिछले दिनों खबरें थी कि कपिल शर्मा स्वास्थय परेशानियां से जूझ रहे है. अब मिली जानकारी के अनुसार, कपिल इस समय पूरी तरह से फिट एंड फाइन हैं. वे एकबार फिर अपनी हाजिरजवाबी और अनोखे अंदाज से दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं. शो के अनाउंसमेंट के लिए शो का प्रोमो आज शूट किया जायेगा.
हालांकि सुनील ग्रोवर इस शो का हिस्सा नहीं है. सूत्रो के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, सुनील इसबार वापसी नहीं कर रहे हैं. हालांकि कपिल शर्मा की अन्य स्टार कास्ट शो का हिस्सा बनेगी और कुछ नया भी जोड़ जायेगा. कपिल और शो मेकर्स शो को अच्छा और बड़ा प्रोजेक्ट बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं.
कपिल शर्मा ने पिछले दिनों अपने एक इंटरव्यू में कहा था, मैं पिछले कुछ सालों से दर्शकों की ओर से मिल रहे प्यार को लेकर शुक्रगुजार हूं. मैं सोनी एंटरटेनमेंट का धन्यवाद करना चाहता हूं उन्होंने मुझपर विश्वास किया और मेरा साथ दिया.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




