ePaper

''बुआ'' उपासना सिंह ने इसलिए छोड़ा #TheKapilSharmaShow, जानें वजह ?

Updated at : 05 Sep 2017 2:01 PM (IST)
विज्ञापन
''बुआ'' उपासना सिंह ने इसलिए छोड़ा #TheKapilSharmaShow, जानें वजह ?

कपिल शर्मा के कॉमेडी शो की टीआरपी लगातार गिर रही है. सुनील ग्रोवर के इस शो को छोड़ने के बाद ‘द कपिल शर्मा शो’ टॉप 5 की लिस्‍ट से भी बाहर हो गया. पिछले कुछ महीनों से कपिल शर्मा कई बार शूट कैंसिल कर रहे हैं जिसका कारण उनकी खराब तबीयत को बताया जा रहा […]

विज्ञापन

कपिल शर्मा के कॉमेडी शो की टीआरपी लगातार गिर रही है. सुनील ग्रोवर के इस शो को छोड़ने के बाद ‘द कपिल शर्मा शो’ टॉप 5 की लिस्‍ट से भी बाहर हो गया. पिछले कुछ महीनों से कपिल शर्मा कई बार शूट कैंसिल कर रहे हैं जिसका कारण उनकी खराब तबीयत को बताया जा रहा है. वहीं, हाल ही में शो में ‘बुआ’ का किरदार निभानेवाली उपासना सिंह ने कपिल के शो को छोड़ने की वजह का खुलासा किया है. पिछले दिनों ही उपासना सिंह ने कपिल शर्मा के शो को अलविदा कहकर कृष्‍णा अभिषेक के शो को ज्‍वॉइन कर लिया है.

उपासना सिंह का कहना है कि वे अपने किरदार से ऊब गई थीं, इ‍‍सलिए उन्‍होंने शो छोड़ दिया. अब वो कुछ नया करना चाहती हैं. उन्‍होंने कहा,’ मेरे किरदार में कुछ नयापन नहीं था. एक ही डॉयलॉग को सौ बार बोल रही थी. मेरे लिए शो में कुछ भी नया नहीं लिखा जा रहा था. मेरे करेक्‍टर को आगे बढ़ाने की कोई गुजाइंश नहीं बची थी. अब मैं कुछ नया करना चाहती हूं, इसलिए मैंने कपिल के शो से अलग होना उचित समझा.’

हाल ही में ऐसी खबरें थी कि कपिल शर्मा की बीमारी के मद्देनजर शो को कुछ दिन के लिए बंद किया जा रहा है. इस बारे में बात करते हुए उपासना सिंह ने बताया कि शूटिंग के दौरान कपिल के हैल्‍थ इश्‍यू सामने नहीं आये, उन्‍होंने तीन महीने पहले ही शो छोड़ दिया था इसलिए वे इन सब बातों से वा‍किफ नहीं हैं.

जब उपासना सिंह से यह पूछा गया कि क्‍या वे कपिल शर्मा के साथ दोबारा काम करना चाहेंगी ? इसका जवाब देते हुए उन्‍होंने कहा कि कपिल और मेरे बीच कोई प्रॉब्‍लम नहीं है. अगर मेरे लिए कुछ अच्‍छा लिखा जायेगा, तो मैं जरूर उनके साथ काम करुंगी. कपिल और मेरे बीच अच्‍छी संबंध है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola