बिग बॉस 11: शो का हिस्सा बनने वाली खबरों से निया शर्मा का इंकार

मुंबई: लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री निया शर्मा ने उन खबरों का खंडन किया है जिसमें कहा गया था कि उनसे रियल्टी कार्यक्रम ‘बिग बॉस’ के आगामी सत्र में शामिल होने के लिए संपर्क किया गया है. ऐसी खबरें थी कि कार्यक्रम के 11 वें सत्र में शामिल होने के लिए ढिंचैक पूजा, सना सईद और अचिंत […]
मुंबई: लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री निया शर्मा ने उन खबरों का खंडन किया है जिसमें कहा गया था कि उनसे रियल्टी कार्यक्रम ‘बिग बॉस’ के आगामी सत्र में शामिल होने के लिए संपर्क किया गया है. ऐसी खबरें थी कि कार्यक्रम के 11 वें सत्र में शामिल होने के लिए ढिंचैक पूजा, सना सईद और अचिंत कौर एवं अन्य लोगों सहित अभिनेत्री से संपर्क किया गया है. निया फिलहाल कलर्स के एक्शन से भरे रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 8’ को लेकर व्यस्त हैं. निया हाल ही में इस शो की शूटिंग स्पेन में खत्म कर भारत वापस आयीं हैं.
https://www.instagram.com/p/BUXR3PBFzql/
‘बिग बॉस’ में शामिल होने के बारे में पूछे गये सवाल के जवाब में निया ने बताया, ‘मैं नहीं जानती कि कैसे मेरा नाम हर जगह आ गया लेकिन मैं ऐसी खबरों पर बात नहीं कर सकती.’ निया को ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ और ‘जमाई राजा’ से लोकप्रियता मिली थी. ‘जमाई राजा’ में उनके किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. हाल ही में निया की कई खूबसूरत फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. निया सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती है और लगातार अपनी खूबसूरत फोटोज़ अपलोड करती रहती हैं.
https://www.instagram.com/p/BUSciCMFDnd/
खबरों की मानें तो इस शो के लिए ढिंचैक पूजा का नाम भी खूब लिया जा रहा है. इसके लेकर हिंदुस्तान टाइम्स की एक खबर में बताया गया है कि इस बारे में पूजा का कहना है कि उन्हें बिग बॉस को लेकर अप्रोच नहीं किया गया है. ढिंचैक पूजा ने यह भी बताया कि अगर वो शो में मुझे लेना चाहते हैं तो मेरी ई-मेल आइडी के जरिये डायरेक्ट मुझसे बात करें. वहीं ‘कुछ कुछ होता है’ फेम सना सईद भी इस शो का हिस्सा बन सकती हैं. इसके अलावा जानेमाने टीवी और थियेटर एक्टर अचिंत कौर, ‘नागर्जुन’ की एक्टर पर्ल पुरी और ‘साथ निभाना साथिया’ की देवोलिना भट्टाचार्य भी इस शो का हिस्सा बन सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




