Lok Sabha Election 2024: पंजाब में AAP को झटका, सांसद सुशील कुमार रिंकू बीजेपी में शामिल, मोदी-शाह की तारीफ की

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 30 Mar 2024 3:49 PM

विज्ञापन

Sushil Kumar Rinku

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 शुरू होने से आम आदमी पार्टी को पंजाब में तगड़ा झटका लगा है. जालंधर से आप के सांसद सुशील कुमार रिंकू ने बुधवार को आप से इस्तीफा दे दिया और बीजेपी में शामिल हो गए. उनके साथ आप विधायक शीतल अंगुराल ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. दोनों ने बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में बीजेपी का दामन थामा.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: भाजपा में शामिल होने पर सुशील कुमार रिंकू ने कहा, मैंने जालंधर के विकास और तरक्की के लिए यह फैसला लिया है. उन्होंने कहा, हम जालंधर को आगे लेकर जाएंगे और केंद्र सरकार की सभी योजनाओं को जालंधर में लाएंगे. सुशील कुमार रिंकू ने आगे कहा, यह सच है कि मैंने जालंधर के लोगों से जो वादे किए थे, वे पूरे नहीं हुए क्योंकि मेरी पार्टी (आप) ने मेरा समर्थन नहीं किया. मैं पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली से प्रभावित हूं.

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले सुशील कुमार रिंकू

बीजेपी में शामिल होने के बाद सुशील कुमार रिंकू और शीतल अंगुराल ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की.

जालंधर से चुनाव लड़ने पर क्या बोले सुशील कुमार रिंकू

सुशील कुमार रिंकू ने कहा, मैं शुरू से ही विकास से जुड़ा रहा हूं. जालंधर के लोगों ने हमें जालंधर उपचुनाव में जिताया लेकिन मुझे निराशा है कि हम उनके लिए कुछ नहीं कर सके. सड़कें खराब हैं, सड़क पर गंदगी है, कचरे के पहाड़ हैं. अगर पार्टी के राष्ट्रीय नेता के कहने के बाद भी कचरे के उन पहाड़ों को नहीं हटाया जा सकता है, तो आप कल्पना कर सकते हैं कि नगर निगम और अन्य की स्थिति क्या होगी. जब उनसे पूछा गया कि क्या वह जालंधर से चुनाव लड़ेंगे, तो उन्होंने कहा, अगर पार्टी मुझे मौका देती है, तो निश्चित रूप से.

हार के डर से बीजेपी विपक्षी पार्टियों को तोड़ रही : हरपाल सिंह चीमा

पंजाब से आप सांसद सुशील कुमार रिंकू और पार्टी की विधायक शीतल अंगुराल के बीजेपी में शामिल होने पर पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, देश के लोगों के सामने एक बात बिल्कुल साफ है कि भारतीय जनता पार्टी इस संसदीय चुनाव में बुरी तरह हार रही है. पिछले 10 साल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने देश के लिए कोई काम किया. चीमा ने कहा, बीजेपी हार रही है, इसलिए विपक्षी पार्टियों के लोगों को तोड़ रही है. उन्होंने कहा, बीजेपी ईडी, सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है. जब देश पूरी तरह से चुनावी मोड़ में चला गया है. कुछ ही दिनों में लोकसभा चुनाव होने हैं, उसी समय बीजेपी विपक्षी पार्टियों के नेता, सांसद और मंत्रियों को खरीद रही है. चीमा ने कहा, आगामी चुनाव में देश की जनता बीजेपी को सबक सिखाएगी.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola