Narendra Modi Ayodhya: ‘अयोध्यावासियों का हृदय प्रभु श्री राम जैसा विशाल’, पीएम मोदी ने ट्वीट कर लोगों का किया अभिनंदन

Updated:
विज्ञापन
PM Modi's roadshow

PM Modi’s roadshow

Narendra Modi Ayodhya: अयोध्या में भव्य राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा के ठीक 104 दिनों के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोबारा रविवार को रामलला के दर्शन और पूजन किए. पीएम मोदी ने रामलला की आरती करने के बाद सष्टांग प्रणाम भी किया.

विज्ञापन

Narendra Modi Ayodhya: अयोध्या पहुंचकर प्रभु श्री राम के बाल्य रूप की पूजा और अर्चना करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेगा रोड शो भी किया. इस दौरान पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे. पीएम ने अयोध्या के लोगों का आभार जताते हुए एक्स पर रोड शो का एक वीडियो शेयर किया और लिखा, अयोध्यावासियों का हृदय भी प्रभु श्री राम जैसा विशाल है. रोड शो में आशीर्वाद देने आई जनता-जनार्दन का अभिनंदन!

इटावा और धौरहरा में चुनावी सभा के बाद शाम में अयोध्या पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी उत्तर प्रदेश में इटावा और धौरहरा की चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने के बाद शाम को अयोध्या हवाई अड्डे पहुंचे जहां से सड़क मार्ग से भगवान श्रीराम के मंदिर पहुंचे. मोदी ने अयोध्या से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार व सांसद लल्लू सिंह के समर्थन में फूलों और बैनर से सजे एक खुले वाहन (रथ) पर सवार होकर रोड शो शुरू किया और वाहन पर उनके साथ प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और लल्‍लू सिंह मौजूद थे. मोदी राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य द्वार के पास सुग्रीव किला से रथ पर सवार हुए.

मोदीमय अयोध्या, जयश्री राम के लगे नारे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभिनंदन व स्वागत के लिए राम पथ के दोनों तरफ जनता काफी पहले से उनका इंतजार कर रही थी. इस दौरान उनकी सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किये गये थे. पीएम मोदी ने सुग्रीव किला से लता मंगेशकर चौक तक करीब दो किलोमीटर रोड शो किया. मोदी के रोड शो के लिए 75 ब्लॉक बनाये गये थे जहां हर वर्ग के लोग प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए मौजूद थे. रोड शो के लिए मोदी का रथ जैसे ही आगे बढ़ा नारों से वातावरण गूंज उठा. ‘जय श्री राम’, ‘हर हर मोदी-घर घर मोदी’, ‘फिर से मोदी सरकार-अबकी चार सौ पार’ जैसे नारों के बीच उमड़ी भीड़ ने मोदी पर फूलों की बारिश कर दी.

राम मंदिर में 15 मिनट रहे पीएम मोदी

रोड शो से पहले मोदी ने राम मंदिर में भगवान श्री रामलला का दर्शन पूजन किया और पूरी तरह लेटकर आशीर्वाद मांगा। मोदी मंदिर में करीब 15 मिनट रहे और इस दौरान मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने पूजन और आरती भी की.

साधु संतों ने भी पीएम मोदी का किया स्वागत

पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में जगह जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये थे. बाल कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी. साधु संत भी सड़क के किनारे खड़े होकर मोदी के स्वागत में उत्साहित दिखे. मोदी के स्वागत में बच्चे, बड़े और महिलाएं भी मौजूद रहीं. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में इस वर्ष 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गयी.

Also Read: इटावा में बोले पीएम मोदी, नेताजी ने कहा था आप दोबारा जीतकर आने वाले हैं, अब भाई कर रहे अपील

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola