Lok Sabha Election 2024: राजस्थान के कोटपूतली में गरजे पीएम मोदी, कहा- कांग्रेस का मतलब देश की हर बीमारी की जड़

Updated:
विज्ञापन
PM Modi in Rajasthan

PM Modi in Rajasthan

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी तरह चुनावी मोड़ में आ गए हैं. लोकसभा चुनाव 2024 की शुरुआत से पहले मंगलवार को पीएम मोदी ने राजस्थान के कोटपूतली में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया. जिसमें उन्होंने कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी पार्टियों पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कांग्रेस पर निशासा साधते हुए कहा, कांग्रेस का मतलब है, देश की हर बीमारी की जड़.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोटपूतली में चुनावी जनसभा में कहा, आज देश में भाजपा का मतलब है कि विकास व समाधान. कांग्रेस का मतलब है देश की हर बीमारी की जड़. उन्होंने दावा किया, बीजेपी सरकार का तीसरा कार्यकाल ऐतिहासिक व निर्णायक फैसलों का कार्यकाल होने वाला है.

2024 का यह लोकसभा चुनाव विकसित भारत के संकल्प का चुनाव

पीएम मोदी ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 2024 का यह लोकसभा चुनाव विकसित राजस्थान और विकसित भारत के संकल्प का चुनाव है. ये चुनाव भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए है. यह चुनाव भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए है.

देश की सियासत दो खेमों में बंटी नजर आ रही: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 2024 के इस चुनाव में देश की सियासत फिर दो खेमों में बंटी नजर आ रही है. आज एक तरफ राष्ट्रप्रथम का संकल्प लेकर चलने वाली भाजपा है तो दूसरी तरफ देश को लूटने के मौके तलाशने वाली कांग्रेस पार्टी है.

परिवारवादी पार्टियां अपने परिवार को बचाने के लिए कर रही रैलियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज देश में भाजपा की मजबूत और निर्णायक सरकार की जरूरत और ज्यादा बढ़ गई है. मैं परिवारवादी पार्टियों व उनके भ्रष्टाचार पर सवाल उठाता हूं इसलिए मैं उनके निशाने पर हूं. उन्होंने विपक्ष पर हमला जारी रखते हुए कहा, ये पहला ऐसा चुनाव है जिसमें परिवारवादी पार्टियां अपने परिवार को बचाने के लिए रैलियां कर रही हैं.

INDI गठबंधन का नारा भ्रष्टाचारियों को बचाओ : पीएम मोदी

कोटपूतली में विजय शंखनाद रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, यह चुनाव ‘आत्मनिर्भर भारत’ के सपने को पूरा करने के लिए है. मोदी कहते हैं भ्रष्टाचा��� हटाओ. कांग्रेस और INDI गठबंधन इस चुनाव में नहीं लड़ रहे देश लेकिन अपने स्वार्थ के लिए. वो कहते हैं भ्रष्टाचारियों को बचाओ. मोदी कहते हैं भ्रष्टाचार हटाओ. ये पहला चुनाव है जिसमें कांग्रेस पार्टी के नेता खुद चुनाव जीतने की बात नहीं कर रहे बल्कि देश को धमकी दे रहे हैं कि अगर बीजेपी जीतेगी, देश में आग लग जाएगी.

Also Read: क्या है कच्चातिवु द्वीप विवाद, जिस वजह से PM Modi ने कांग्रेस और DMK को घेरा

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola