पीएम मोदी के पैर छूने के लिए झुके नीतीश कुमार, प्रधानमंत्री ने पकड़ लिए हाथ, कहा- हमेशा रहेंगे साथ
Published by : Pritish Sahay Updated At : 07 Jun 2024 3:22 PM
NDA Parliamentary Party Meeting
NDA Parliamentary Party Meeting: एनडीए संसदीय दल की बैठक में जेडीयू मुखिया नीतीश कुमार ने पीएम मोदी के पैर छूए. हालांकि नरेंद्र मोदी ने उनका हाथ बीच में ही पकड़ लिया, इसके बाद नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को नमस्कार कर आगे बढ़े.
NDA Parliamentary Party Meeting: एनडीए संसदीय दल की बैठक में एक बड़ा सुंदर और मनोरम दृश्य नजर आया. साथ ही यह भी दिखा की एनडीए गठबंधन की गांठ कितनी मजबूत है. दरअसल एनडीए संसदीय दल की बैठक में उस समय भावुक माहौल हो गया जब बिहार के सीएम और जेडीयू सुप्रीमो नीतीश कुमार ने पीएम मोदी के पैर छूने की कोशिश की. बैठक में अपनी बात खत्म करने के बाद वापस अपनी कुर्सी की जाते समय नीतीश कुमार अचानक पीएम मोदी की तरफ बढ़े और उनके पैर छूने लगे. हालांकि नरेंद्र मोदी ने उनका हाथ बीच में ही पकड़ लिया, इसके बाद नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को नमस्कार कर आगे बढ़े. पीएम मोदी और नीतीश कुमार की इतनी गहरी बॉडिंग देख बीजेपी और जेडीयू के नेता गदगद नजर आये. वहीं पास खड़े बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी यह दृश्य देखते रह गये.
हम आपके साथ हैं- नीतीश कुमार
बैठक में हिस्सा लेने आये जेडीयू मुखिया नीतीश कुमार ने कहा कि हम सब एक साथ है. आगे भी हम मिलकर काम करेंगे. नीतीश कुमार ने मंच से बोलते हुए कहा कि आप रविवार को शपथ लेने वाले है, लेकिन मैं चाहता हूं कि आज आज ही पीएम पद की शपथ ले लें. नीतीश कुमार ने कहा कि हम सब चाहते हैं कि आपके नेतृत्व में मिलकर काम करें. नीतीश कुमार ने कहा कि हम सब नरेन्द्र मोदी के सभी फैसलों में उनके साथ खड़े रहेंगे: बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू नेता नीतीश कुमार ने राजग की बैठक में कहा।
देश का भरोसा सिर्फ एनडीए पर- पीएम मोदी
इससे पहले पीएम मोदी ने सेंट्रल हॉल से अपने संबोधन में कहा कि 2024 का जनादेश एक बात को बार-बार पुख्ता कर रहा है कि आज के परिदृश्य में देश का भरोसा सिर्फ और सिर्फ एनडीए पर है. जब इतना अटूट भरोसा हो तो देश की अपेक्षाएं बढ़ना स्वाभाविक है. मैंने पहले भी कहा था कि हमने जो 10 साल काम किया, वो तो सिर्फ ट्रेलर है… ये सिर्फ चुनावी बयान नहीं था, ये मेरा कमिटमेंट था… आने वाले समय में भारत विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा.
एनडीए संसदीय दल की बैठक
बता दें, नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस यानी एनडीए (NDA) की संसदीय दल की बैठक आज यानी शुक्रवार 7 जून को आयोजित की गई. यह बैठक संसद के सेंट्रल हॉल में आयोजित की गई. बैठक में एनडीए के तमाम नेता सांसद शामिल हुए. इस मीटिंग में नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना गया. बैठक में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए. इसके अलावा गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल समेत कई और राज्यों से सीएम शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










