Lok Sabha Election Result 2024: ‘इंडिया’ गठबंधन की दिल्ली में कल हो सकती है बैठक, बोले शरद पवार- नीतीश कुमार से नहीं हुई बात
Published by : Pritish Sahay Updated At : 04 Jun 2024 5:26 PM
Lok Sabha Election Result 2024
Lok Sabha Election Result 2024: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक बुधवार को दिल्ली में हो सकती है. उन्होंने कहा है कि अभी आश्वस्त नहीं हूं कि ‘इंडिया’ गठबंधन सरकार बना पाएगा या नहीं. वहीं इंडिया गठबंधन नीतीश कुमार को लुभाने की कोशिश भी करने में जुटा है.
Lok Sabha Election Result 2024: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक बुधवार को दिल्ली में हो सकती है. लोकसभा चुनाव की जारी मतगणना और अब तक प्राप्त रुझानों को ध्यान में रखते हुए पवार ने कहा है कि वो आश्वस्त नहीं हैं कि ‘इंडिया’ गठबंधन सरकार बना पाएगा या नहीं. उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की बुधवार को दिल्ली में बैठक होने की संभावना है. वहीं, नीतीश कुमार से बात को लेकर उन्होंने कहा कि तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आज बात नहीं की है.
नीतीश कुमार को लुभाने की कोशिश
गौरतलब है कि इससे पहले मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा था कि शरद पवार ने नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू से फोन पर बात की है. हालांकि बाद में खुद शरद पवार ने इसे खारिज कर दिया की उनकी नीतीश कुमार या चंद्र बाबू से बात हुई है. गौरतलब है कि बीजेपी को बहुमत नहीं मिलने की सूरत में वो गठबंधन के अन्य दलों पर निर्भर करेगी. ऐसे में विपक्ष इंडिया की भी कोशिश है कि वो बीजेपी के घटक जेडीयू को अपने में शामिल करें. हालांकि इंडिया गठबंधन की ओर से नीतीश कुमार के लिए प्रलोभन का दौर भी शुरू हो गया है.
एनडीए को मिल रहा है बहुमत
लोकसभा चुनाव 2024 के जारी रुझानों में एनडीए को बहुमत मिलता दिख रहा है. बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए 290 से अधिक सीटों पर लगातार आगे चल रही है. ऐसे में साफ है कि सबकुछ ठीक रहा तो एक बार फिर केंद्र में एनडीए की सरकार बन जाएगी. वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाली I.N.D.I.A गठबंधन का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है. इंडिया 225 से अधिक सीटों पर लगातार बढ़त बनाकर रखी है. सबसे बड़ी बात की बीजेपी 18वीं लोकसभा चुनाव में 272 के मौजिक नंबर को पार नहीं कर पा रही है. यानी अकेले अपने दम पर बीजेपी सरकार का गठन नहीं कर सकती है.
18वीं लोकसभा चुनाव के नतीजे भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के लिए निराशाजनक साबित होते दिख रहे हैं. उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान जैसे प्रमुख हिंदी भाषी राज्यों में उसकी करारी हार होती दिख रही है. ओडिशा, तेलंगाना और केरल में अहम बढ़त के बावजूद भाजपा अपने दम पर बहुमत के आंकड़े से नीचे जाती दिख रही है. रुझानों से यह संकेत स्पष्ट दिख रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के लिए जो 370 सीटों और राजग के लिए ‘400 पार’ का दावा किया था उस दावे से पार्टी काफी दूर है. अगर यही रुझान जारी रहा तो भाजपा को लोकसभा में बहुमत बनाए रखने के लिए तेलुगू देशम पार्टी, जनता दल (यूनाइटेड) और एकनाथ शिंदे की शिवसेना जैसे अपने सहयोगियों पर बहुत हद तक निर्भर रहना पड़ेगा. भाषा इनपुट के सात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










