Hema Malini Mathura Seat Result 2024: मथुरा से हेमा मालिनी की जीतीं, ड्रीम गर्ल का असली नाम जानते हैं आप

Edited by Ashish Lata
Updated:
विज्ञापन

Hema Malini In Maha Kumbh 2025

Hema Malini Mathura Seat Result 2024: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल, हेमा मालिनी, न केवल एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं, बल्कि 2014 से भारतीय जनता पार्टी से लोकसभा की एक सम्मानित सदस्य भी हैं. वह मथुरा सीट से आगे चल रही हैं. आइये जानते हैं उनकी लाइफ के कुछ अनसुनी बातें.

विज्ञापन

Hema Malini Mathura Seat Result 2024: हिंदी सिनेमा को पांच दशक से अधिक समर्पित करने वाली अनुभवी अभिनेत्री अभिनेत्री ने शोले, सपनों का सौदागर, जॉनी मेरा नाम, सीता और गीता, बागबान, वीर जारा जैसी फिल्में के साथ इंडस्ट्री पर एक अमिट छाप छोड़ी है. इस बार के लोकसभा चुनाव में अभिनेत्री उत्तर प्रदेश के मथुरा सीट से खड़ी है. अब वोटों की गिनती शुरू हो गई है और एक्ट्रेस आगे चल रही हैं. उनके खिलाफ मुकेश धनगर और बसपा से सुरेश सिंह हैं.


हेमा मालिनी का राजनीतिक सफर
अभिनेत्री से राजनेता बनी हेमा मालिनी ने भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले उत्तर प्रदेश के मथुरा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद के रूप में अपनी लगातार तीसरा लोकसभा चुनाव लड़ा. अपनी हिंदी फिल्मों और सराहनीय नृत्य के लिए लोकप्रिय, अभिनेत्री ने साल 2003 में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की ओर से नामित राज्यसभा के सदस्य के रूप में राजनीति की दुनिया में प्रवेश करने का फैसला किया. बाद में, उन्हें 2011 में राज्यसभा के सदस्य के रूप में फिर से चुना गया. 2014 में ही उन्होंने मथुरा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ना शुरू किया और अपने रालोद प्रतिद्वंद्वी, जयंत चौधरी के खिलाफ जीत के साथ शानदार शुरुआत की.

Also Read- Lok Sabha Elections Result 2024: शुरुआती रुझान में एनडीए 290 और इंडिया गठबंधन 226 सीटों पर आगे

Also Read- Lok Sabha Election Result 2024: चुनावी नतीजों से पहले भगवान की शरण में उम्मीदवार, समर्थक कर रहे मिठाइयां बनाने की तैयारियां

हेमा मालिनी का क्या है पूरा नाम
बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी का पूरा नाम हेमा मालिनी आर चक्रवर्ती है. उनका जन्म 16 अक्टूबर 1948 को एक तमिल घराने में हुआ था. उनके पिता वी.एस. थे. वह अपने तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं और उनकी मां एक फिल्म निर्माता थीं. फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाने के लिए हेमा ने कम उम्र में ही स्कूल छोड़ दिया था. हेमा ने तमिल फिल्म, इधु साथियम से अपना डेब्यू किया था.


इन सुपरहिट फिल्मों ने हेमा को बनाया ड्रीम गर्ल
हेमा मालिनी ने 1968 में फिल्म सपनों का सौदागर से राज कपूर के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया. हालांकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. अभिनेत्री को देव आनंद के साथ जॉनी मेरा नाम और 1970 में धर्मेंद्र के साथ पहली फिल्म ‘तुम हसीं मैं जवां’ के लिए साइन किया गया था. ये दोनों फिल्में सुपरहिट साबित हुईं. उन्होंने कॉमेडी फिल्म सीता और गीता में अपनी दोहरी भूमिका के लिए बेस्ट एक्ट्रेस कैटगरी में फिल्मफेयर का पुरस्कार जीता.


इस वजह से हेमा को मम्मी से खानी पड़ी थी डांट
क्या आप जानते हैं कि हेमा मालिनी को अपने करियर की शुरुआत में एक फिल्म के सीन में स्विमसूट पहनने के लिए उनकी मां ने डांटा था. यही नहीं जीतेन्द्र और संजीव कुमार दोनों ने हेमा मालिनी के सामने शादी का ऑफर रखा, लेकिन उन्होंने उनके प्रस्ताव को ठुकरा दिया. बाद में उन्होंने धर्मेंद्र संग शादी की. एक्ट्रेस एकमात्र ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने राज, शम्मी, शशि, रणधीर और ऋषि कपूर सहित सभी पांच कपूर भाइयों के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया.

Also Read- Loksabha Election 2024: चुनावी जमीन पर उतरे ये सितारे, जानें क्या होगा इनके भाग्य का फैसला

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं, इनके पास पत्रकारिता एवं डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर एवं एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर काम करती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म आशीष लता की सबसे पसंदीदा बीट्स में से एक है. फिल्मों, टीवी शोज, ओटीटी कंटेंट और सेलिब्रिटी वर्ल्ड की हर छोटी-बड़ी अपडेट पर उनकी खास नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो पाठकों को जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें अंत तक जुड़े रहने के लिए भी प्रेरित करता है. बदलते डिजिटल ट्रेंड्स, ऑडियंस बिहेवियर और सर्च पैटर्न को समझते हुए वह ऐसा कंटेंट तैयार करती हैं, जो न सिर्फ जानकारीपूर्ण और भरोसेमंद हो, बल्कि पाठकों के लिए आसान, एंगेजिंग और पढ़ने लायक भी हो. SEO और रीडर-फर्स्ट अप्रोच के साथ उनका फोकस हमेशा उन खबरों पर रहता है जो लोगों के लिए सबसे ज्यादा मायने रखती हैं. अपने पत्रकारिता सफर में आशीष लता ने सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया और अलग-अलग राज्यों से जुड़ी बड़ी खबरों को भी करीब से कवर किया है. पत्रकारिता की शुरुआत आशीष लता ने प्लस न्यूज से की, जहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. ग्राउंड जर्नलिज्म का यह अनुभव आज भी उनके कंटेंट को गहराई, विश्वसनीयता और तथ्यपरक दृष्टिकोण प्रदान करता है. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य किया. आशीष लता की पत्रकारिता की नींव मजबूत शैक्षणिक बैकग्राउंड और ऑन-ग्राउंड अनुभव पर आधारित है. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. अकादमिक सीख और न्यूजरूम के वास्तविक अनुभव का यही मेल उन्हें खबरों को गहराई से समझने और आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करता है. फैक्ट-आधारित रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws+1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसके कारण उनका कंटेंट विश्वसनीय, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola