Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने 4 राज्यों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की, मंडी से कंगना के खिलाफ विक्रमादित्य

Vikramaditya Singh
Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. शनिवार को जारी सूची में कांग्रेस ने 16 उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतारा है. हिमाचल प्रदेश के मंडी ने बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत के खिलाफ कांग्रेस ने विक्रमादित्य सिंह को टिकट दिया है.
Lok Sabha Election 2024: हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करने से पहले कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक हुई थी. जिसमें लोकसभा उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया गया. बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भाग लिया.
कांग्रेस की सूची में इन उम्मीदवारों के नाम पर लगी मुहर
- चंडीगढ़ – मनीष तिवारी
- गुजरात
- महेसाणा – रामजी ठाकोर (पालवी)
- अहमदाबाद पूर्व – हिम्मतसिंह पटेल
- राजकोट- परेश भाई धनानी
- नवसारी – नैषध देसाई
हिमाचल प्रदेश
- मंडी – विक्रमादित्य सिंह
- शिमला – विनोद सुल्तानपुरी
ओडिशा
- बालासोर – श्रीकांत कुमार जेना
- भद्रक – अनंत प्रसाद सेठी
- जाजपुर – आंचल दास
- ढेंकानाल – सष्मिता बेहरा
- केंद्रपाड़ा- सिद्धार्थ स्वरूप दास
- जगतसिंहपुर – रवींद्र कुमार सेठी
- पुरी – सुचित्रा मोहंती
- भुवनेश्वर – यासिर नवाज
गुजरात में कांग्रेस उम्मीदवार अगले सप्ताह नामांकन पत्र दाखिल करेंगे
गुजरात में कांग्रेस उम्मीदवार आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अगले सप्ताह नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष दोशी ने कहा, पार्टी नेता अपना पर्चा 15 से 18 अप्रैल के बीच दाखिल करेंगे। हालांकि, बुधवार को पर्चा दाखिल नहीं किया जायेगा क्योंकि रामनवमी को लेकर उस दिन अवकाश है. आम चुनाव के तीसरे चरण में गुजरात की सभी 26 सीट पर तीसरे चरण में सात मई को मतदान होगा और उसी दिन राज्य में पांच विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए मतदान होगा. कांग्रेस ने अब तक 20 निर्वाचन क्षेत्रों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि चार अन्य सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की जानी अभी बाकी है. आम आदमी पार्टी (आप) ने दो सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. ‘आप’ ‘इंडिया’ गठबंधन के तहत कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी.
कंगना रनौत ने विक्रमादित्य सिंह पर साधा निशाना
हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने गुरुवार को मंत्री विक्रमादित्य सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि वह (सिंह) उन्हें न तो धमकी दे सकते हैं, न वापस भेज सकते हैं, क्योंकि यह (प्रदेश) कांग्रेस नेता के पूर्वजों की रियासत नहीं है. कंगना ने मंडी संसदीय सीट के अंतर्गत मनाली विधानसभा क्षेत्र में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ये तुम्हारे बाप-दादा की रियासत नहीं है क�� तुम मुझे डरा-धमकाकर वापस भेज दोगे. उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नया भारत है, जहां चाय बेचने वाला एक छोटा, गरीब लड़का लोगों का सबसे बड़ा नायक और प्रधान सेवक है. हिमाचल के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को कहा था कि कंगना ‘विवादों की रानी’ हैं और समय-समय पर दिए गए उनके बयानों पर सवाल उठते रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










