Lok Sabha Election: कांग्रेस ने मथुरा से हेमा मालिनी के खिलाफ मुकेश धनगर को उम्मीदवार बनाया, सीतापुर से बदला प्रत्याशी

Mukesh Dhangar
Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश की मथुरा लोकसभा सीट से अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार हेमा मालिनी के खिलाफ मुकेश धनगर को प्रत्याशी घोषित किया. इसके साथ ही, पार्टी ने उत्तर प्रदेश की सीतापुर लोकसभा सीट से पूर्व सांसद नकुल दुबे के स्थान पर राकेश राठौड़ को उम्मीदवार घोषित कर दिया.
Lok Sabha Election: मथुरा में हेमा मालिनी की चुनौती देने जा रहे धनगर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव हैं. हेमा मालिनी मथुरा से लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रही हैं. उन्होंने पिछले दो चुनाव में भारी अंतर से जीत दर्ज की थी.
कांग्रेस ने अबतक कुल 232 उम्मीदवारों ने नाम की घोषणा की
कांग्रेस अब तक कुल 232 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है. इससे पहले उसने 11 अलग-अलग सूचियों में 231 उम्मीदवार घोषित किए थे. देश में 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होंगे. इसके बाद छह और चरणों में 26 अप्रैल, सात मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को मतदान होगा. मतगणना चार जून को होगी.
Also Read: संजय निरुपम को कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची से किया बाहर, पार्टी से निकालने की तैयारी
स्मृति ईरानी अमेठी की मतदाता बनीं
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास तथा अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी से पारिवारिक संबंध स्थापित करने का यहां के लोगों से किया गया वादा पूरा करते हुए यहां की मतदाता बन गयी हैं. स्मृति के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बताया कि उन्होंने (ईरानी ने) गौरीगंज के मेदन मवई गांव में अपना आवास बनाने के बाद मतदाता बनने के लिए आवेदन किया था जिसके बाद उन्हें मेदन मवई गांव में मतदाता बनाया गया है. गुप्ता ने बताया कि स्मृति ईरानी अमेठी को अपना परिवार मानती हैं तथा अमेठी परिवार के बीच रहने के लिए ही उन्होंने यहां अपना आवास बनवाया है. उन्होंने कहा कि आवास बनने के साथ ही स्मृति ईरानी ने अमेठी से खुद को मतदाता बनाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी थी तथा औपचारिकताएं पूरी होने के साथ ही वह अमेठी संसदीय क्षेत्र के गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के मेदन मवई गांव के 347 बूथ संख्या की मतदाता बन गई हैं.
स्मृति ईरानी ने 22 फरवरी 2024 को मवई गांव में किया था गृह प्रवेश
स्मृति ईरानी ने 22 फरवरी 2024 को मैदान मवई गांव में अपने नवनिर्मित आवास में गृह प्रवेश किया था. भारतीय जनता पार्टी ने स्मृति ईरानी को तीसरी बार 2024 लोकसभा चुनाव के लिए अमेठी से उम्मीदवार घोषित किया है. 2019 के चुनाव में स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को अमेठी सीट पर लगभग 55000 मतों के अंतर से हराया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










