Congress Manifesto: घोषणापत्र की तुलना मुस्लिम लीग से करने पर भड़की कांग्रेस, EC में पीएम मोदी के खिलाफ शिकायत

Updated:
विज्ञापन
Salman Khurshid

Salman Khurshid

Congress Manifesto: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक पार्टियां ताबड़तोड़ रैली और जनसभा करने में जुट गई हैं. जिसमें एक-दूसरे पर जमकर निशाने भी साधे जा रहे हैं. इस बीच घोषणापत्र की तुलना मुस्लिम लीग से करने पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शिकायत की है.

विज्ञापन

Congress Manifesto: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव को लेकर जहां भी रैलियां या जनसभा कर रहे हैं, कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है. छत्तीसगढ़ के बस्तर में भी पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोला. लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के घोषणापत्र को झूठ का पुलिंदा करार देते हुए मोदी ने कहा, यह कांग्रेस को बेनकाब करने वाला घोषणा पत्र है. मोदी ने कहा, आप देखिए, हर पन्ने पर भारत के टुकड़े करने की बू आ रही है. कांग्रेस के घोषणा पत्र में वही सोच झलकती है जो सोच आजादी के समय मुस्लिम लीग में थी. मुस्लिम लीग के उस समय के विचारों को कांग्रेस आज भारत पर थोपना चाहती है. उन्होंने कहा, मुस्लिम लीग की छाप वाले इस घोषणा पत्र में जो बचा-खुचा हिस्सा था उसपर वामपंथी हावी हो गए हैं. आज की कांग्रेस के पास न सिद्धांत बचा है, न ही नीतियां बची हैं. ऐसा लग रहा है कांग्रेस सबकुछ ठेके पर दे चुकी है.

कांग्रेस ने चुनाव आयोग से पीएम मोदी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने भाषणों में जो कहते हैं उससे हमें बहुत दुख होता है, उन्होंने हमारे घोषणापत्र के बारे में जो कहा है वह झूठ का पुलिंदा है, हम इससे बहुत दुखी हैं. आप किसी और से असहमत हो सकते हैं. आप तर्क कर सकते हैं, आप इसका विच्छेदन कर सकते हैं, लेकिन यह कहना कि एक राष्ट्रीय स्तर की पार्टी जो हमारे राष्ट्रीय आंदोलन में शामिल रही है, वह अपने घोषणापत्र में झूठ का पुलिंदा लिखेगी. उन्होंने आगे कहा, हम इस मामले से बेहद दुखी हैं और हम समझते हैं कि प्रधानमंत्री को ऐसी बात कहने का कोई अधिकार नहीं है. हमने इस मामले को चुनाव आयोग के समक्ष रखा है और उनसे विशेष अनुरोध किया है कि वे इसे गंभीरता से लें और इस पर कार्रवाई करें.

चुनाव आयोग के सामने बीजेपी और पीएम मोदी के खिलाफ कई शिकायतें दर्ज कराई गई : पवन खेड़ा

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने चुनाव आयोग से मुलाकात के बाद कहा, हमने कई मुद्दे आयोग के सामने उठाए. जिस तरह से प्रधानमंत्री ने हमारे घोषणापत्र में मुस्लिम लीग को दर्जा दिया, उस पर हमने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई. हमने विश्वविद्यालयों में प्रधानमंत्री के होर्डिंग्स पर भी अपने विचार व्यक्त किए. राजीव चंद्रशेखर जी, जो बीजेपी के उम्मीदवार हैं, उसके हलफनामे पर भी आपत्ति दर्ज कराई गई. कुछ यूट्यूब चैनल को भी सरकार बैन कर रही है, उसपर भी हमने आपत्ति दर्ज कराई है कि चुनाव की घोषणा होने के बाद यह उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है, ये फैसले चुनाव आयोग ले सकता है. चुनाव आयोग जिसे हटाना चाहे उसकी सिफारिश करे या न करे. फिलहाल कार्यवाहक सरकार है और उन्हें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर इस तरह प्रतिबंध लगाने का अधिकार नहीं है.

Also Read: छत्तीसगढ़ में गरजे पीएम मोदी, कहा- कांग्रेस ने आदिवासी समुदाय का किया अपमान

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola